बारिश के मौसम में मछली खाने से हो सकती हैं कई परेशानियां

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 01:30 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : मांस-मछली खाना कई लोगों को पसंद होता है। इनमें सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। मछली की तासीर गर्म होती है जिससे गर्मी के मौसम में लोग इसका सेवन कम ही करते हैं लेकिन बारिश के दिनों में मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है जिस वजह से लोग मछली के पकौड़े या सब्जी बना कर खा लेते हैं लेकिन इन दिनों मछली का सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। आइए जानिए क्यों मानसून में प्रोटीन से भरी मछली नुकसान पहुंचाती है।

1. प्रजनन का समय
बारिश के मौसम में मछलियां और सभी समुद्री जीव अंडे देते हैं जिससे इन्हें खाने से पेट में इंफैक्शन और फूड पोइजनिंग हो सकती है।

2. दूषित पानी
बारिश का सारा पानी नदियों और तालाब में जाता है जिससे पानी प्रदूषित हो जाती है और इस पानी में रहने वाली मछलियां भी दूषित हो जाती हैं जिन्हें खाना खतरे से खाली नहीं होता।

3. ताजी मछली
अक्सर देखा जाता है कि बारिश के दिनों में ताजी मछली नहीं मिलती बल्कि इन्हें पहले से ही पैक और स्टोर कर के रखा जाता है। जिससे मछली अपने अंदर के सभी पोषक तत्वों को खो देती है और जल्दी खराब हो जाती है।

4. कैमिकल्स का छिड़काव
मछलियों को अधिक देर तक स्टोर करके रखने के लिए उन पर कैमिकल्स का छिड़काव किया जाता है जिससे इन्हें खाने से हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static