दो दिन बाद ही खराब हो जाता है पेट तो अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 01:05 PM (IST)

बिगड़ते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। अनियमित और गलत खान-पान के कारण लोगों को पेट से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे- एसिडिटी, कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द हो जाती है। इसके अलावा अधिकतर लोगों को सुबह पेट साफ न होने की शिकायत रहती है। अगर सुबह ही पेट साफ न हो तो सारा दिन बेकार और सुस्ती भरा जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी। इन चीजों का सेवन करने से आपका पेट साफ रहता है।
 

1. सौंफ
सौंफ को पीसकर रोजाना सुबह पानी के साथ लें। इसका सेवन पेट गैस, बदहजमी, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होता है। इसके अलावा सौंफ को उबालकर छान कर गुनगुना ठंडा करके पीने से गैस और बदहजमी दूर होती है।
 

2. लस्सी का सेवन
भोजन पचाने और पेट की प्रॉब्लम दूर करने के लिए लस्सी बहुत फायदेमंद होती है।  सुबह, दिन और रात के खाने के साथ 1 गिलास लस्सी को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे पाचन क्रिया कभी खराब नहीं होती। दोपहर में लस्सी का सेवन भी पेट को ठीक रखता है।
 

3. लहसुन
लहसुन गैस, कब्ज और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कली का पेस्ट खाने से या कली को चबाने से पेट हमेशा हेल्दी रहता है।
 

4. ठंडा दूध
दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के एसिड को एब्जॉर्ब करके उसे बहुत आसानी से खत्म कर देता है। इसलिए रोज सुबह 1 गिलास ठंडा जरूर पीएं। इससे आपकी पाचन क्रिया दरुस्त रहती है और इससे शरीर में एनर्जी भी रहती है।
 

5. तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों का खाने से पेट में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पेट में एसिड की समस्या दूर होती है। भोजन के बाद इसका सेवन मसालेदार भोजन को भी आसानी से पचा देता है। इसके अलावा रोज खाने के बाद 5-6 तुलसी के पत्ते खाने से एसिडिटी नहीं होती है।
 

6. इलायची
इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में भोजन के बाद इसका सेवन पाचन क्रिया को दरुस्त रखता है। इसका सेवन पेट के अतिरिक्त एसिड को कम करके उसे ठंडा करने में मदद करता है।
 

7. पुदीने के पत्ते
पेट में दर्द, एसिडिटी, कब्ज और पेट गैस की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने के पत्ते का सेवन भी बगुत फायदेमंद होता है। भोजन के बाद इसकी कुछ पत्तियां चबाने से पेट की प्रॉब्लम दूर रहती है। इसके अलावा आप इसे उबालकर इसका पानी पीना भी पेट के लिए फायदेमंद होता है।
 

8. जूस का सेवन
सुबह की शुरुआत चाय की बजाए आंवला का जूस या नारियल पानी से करें। इसका सेवन आपको पेट में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static