ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 06:23 PM (IST)

महिलाओं की सुंदरता न केवल चेहरे से बल्कि उनके ब्रेस्ट साइज से भी होती है। ब्रेस्ट को महिलाओं की बॉडी का सबसे खूबसूरत और आकर्षक अंग माना जाता है। कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बहुत ज्यादा होता है जो उनकी ब्यूटी को पूरी तरह से खराब कर देता है। बड़े हुए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं जो कई बार खतरनाक भी साबित हो सकता है। एेसे में अपने खान-पान में थोड़े से परिवर्तन करके भी आसानी से स्तनों के आकार को कम कर सकते हैं। आज हम आपको उन्ही फूड्स के बारे में बताएंगे जिनको खाने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है।


ब्रेस्ट साइज बढ़ने के कारण

हार्मोन्स परिवर्तन
वजन बढ़ने की वजह से 
गर्भनिरोधक दवाओं से 
व्यायाम न करने से 
मेनोपॉज की समस्या
जंक फूड्स
ब्रेस्‍टफीडिंग 
एल्‍कोहोल


1. फल

PunjabKesari
सेब, ऑरेंज, केला वजन को कम करने में सहायक है। इसके अलावा तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में जमा वसा को खत्म करने में मददगार होता है। रोजाना इनका सेवन करने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट के साइज को कम किया जा सकता है।


2. ताजा सब्जियां
ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करेें। हरी सब्जियां जैसे ब्रोकोली, गाजर, मटर, बीन, पालक  हरी सब्जियां रोजाना खाने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।


 
3. ग्रीन टी

PunjabKesari
ग्रीन टी में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो वजन कम करने और ब्रेस्ट साइज को कम करती है। इसके साथ ही रोजाना ग्रीन टी पीने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम होता है। 


4. मछली
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो शरीर की फालतू चर्बी को जलाने का काम करती है। अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करना चाहती हैं तो अपनी डाइट में मछली को जरूर शामिल करें। आप मछली को भून कर या ग्रिल करके बनाकर खा सकते हैं।

 

5. अदरक
प्राकृतिक और नैचूरल तरीके से अगर आप ब्रेस्ट के साइज को कम करना चाहती हैं तो अदरक सबसे अच्छा तरीका है। अदरक के रस में 1 कप पानी और शहद डालकर मिश्रण बनाएं। इसको इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट साइज कम होने लगेगा। 

 

6. अंडे का सफेद भाग

PunjabKesari
ब्रेस्ट के आकार को कम करने के लिए अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल करें। एक अंडा का सफेद भाग लें। इसको अच्छे से मिलाने के बाद 30 मिनट के लिए ब्रेस्ट पर लगाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से ब्रेस्ट साइज कम हो जाएगा।

 

7. नीम और हल्दी
बढ़ी हुई ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए 4 कप पानी में 10 मिनट तक मुट्ठीभर नीम की पत्तियों को उबालें और फिर इन्हें छान लें। अब इसमें 2 चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर पीएं। कुछ महीनों तक रोजाना इस पानी का सेवन करने से फर्क दिखाई देने लगेगा।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static