ये है दुबई के सबसे खूबसूरत प्लेस

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 01:18 PM (IST)

ट्रैवलिंगः कहा जाता है कि हर समय काम की टैंशन से छुटकारा पाने के लिए और अपने आपको दोबारा तरो-ताजा करने के लिए घूमना बहुत जरूरी है। इससे मन दोबारा एक्टिव हो जाता है और देखने के भी बहुत कुछ मिलता है। आप भी घूमने की सोच रहे हैं तो किसी दुबई सबसे अच्छा विकल्प है। यहां पर घूमने और शॉपिंग करने के लिए बहुत सी जगहें हैं। आइए जानें दुबई के कुछ फेमस प्लेस के बारे में

1. दुबई मरीना
दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक दुबई में हर साल भारी तादाद में लोग घूमने के लिए आते हैं। इस जगह की खूबसूरती दुनिया भर से पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देती है। ऊंची-ऊची इमारतों के बीच पानी में चलने वाले क्रूज का नजारा बेहद खूबसूरत और रोमांचकारी होता है। 

2. मिरेकल गार्डन 
खूबसूरती की बात करें दुबई दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं,जिनको देखकर आप दंग रह जाते हैं। मिरेकल गार्डन के हर तरफ हजारों तरह के फूल किसी आश्चर्य से कम नही है। इनको देखकर हर किसी के मन में एक बार यह ख्याल जरूर आता है कि रेगिस्तान में इस तरह का गार्डन कैसे हो सकता है। लेकिन यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। 

3. जुमेराह बीच
दुबई के बीच पर लोग खूब मस्ती करते हैं। यहां का जुमेराह बीच दुनिया के बेहतरीन बीचों में से एक है। यहां पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है। 

4. दुबई म्यूजियम
शहर के बीचो-बीच बना म्यूजियम इस जगह को और भी खास बनाता है। यहां पर आप दुबई से जुड़े हर रंग को देख सकते हैं। इससे दुबई के पुराने और हाल की में आए फर्क को देखा जा सकता है। यहां पर बनी तरह-तरह की कला कृतिया बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है। 

5. बुर्ज खलीफा
दुबई का नाम लेते ही दिमाग में सबसे पहले बुर्ज खलीफा का नाम आता है। इस ईमारत की खूबसूरती के मुकाबले दुनिया में कोई और इमारत नहीं है। इसकी ऊंचाई  829.8 मीटर है। 

6. द पाम 
पान के पत्ते की आकृति की तरह बनी इस जगह को देखने के लिए लोग स्पैशल यहां आते हैं। 

7. बुर्ज अल अरब
पानी के बीच बना यह होटल बहुत खूबसूरत है। इस आलीशान होटल में रहने के लिए भारी रकम खर्च करनी पड़ती है। 

8. दुबई मॉल
दुबई मॉल पर्यटकों का खास आकर्षण है। इस एक मॉल में ही एक्वेरियम, आइस स्केटिंग, दुकानें और थिएटर है। यहां पर बुर्ज खलीफा का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। शाम के समय यहां पर म्यूजिकल फाऊंटेन को देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड जुटती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static