हाई ब्लड प्रैशर में भूल कर भी न करें इन चीजों का सेवन

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:50 PM (IST)

बीपी हाई होने के लक्षणलो : आजकल हर 5 में से 3 लोग हाई ब्लड प्रैशर की समस्या से परेशान हैं। इसका कारण गलत खान-पान या खराब लाइफस्टाइल भी हो सकता है। शुरू में ही ब्लड प्रैशर की समस्या को कंट्रोल कर लिया जाए तो इससे सेहत संबंधी और भी कई परेशानियों से बचा जा सकता है। खान-पान पर ध्यान देकर हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका खाने में परहेज करके भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

 

1.सोडियम
हाई ब्लड प्रैशर के रोगी को सोडियम यानि नमक का सेवन कम करना चाहिए। खाने के अलावा एक्सट्रा नमक खाने से परहेज रखें। नमक खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

 

2. अंड़े का पीला भाग
अंड़े की जर्दी यानि पीला भाग हाई ब्लड प्रैशर के लिए हानिकारक है। इसमें कॉफी मात्रा में कोलेस्ट्राल होता है। जिससे ब्लड प्रैशर हाई हो सकता है। अंड़ा खाएं लेकिन उसका पीला भाग निकाल दें। 



3. फास्ट फूड
हैल्दी खाना खाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। चिप्स, बर्गर, न्यूडलस,चीज और बिस्कुट जैसी चीजें खाने में भले ही टेस्टी लगती हैं लेकिन हाई ब्लड प्रेशर में बेहद नुकसानदायक है।

 

4. ना खाएं आइसक्रीम 
आइसक्रीम में हाई कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इसे खाने से ब्लड प्रैशर बढ़ने का खतरा रहता है इसलिए आइसक्रीम से दूर रहना ही बेहतर है। 

 

5. अचार से रहें दूर
अचार में तरह-तरह के मसाले मिलें होतेे हैं। इसे बनाने में कॉफी तेल का भी इस्तेमाल होता है। इसमें सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होता है। हाई ब्लड प्रैशर की परेशानी है तो अचार न खाएं। 

 

6. नॉन वेज से रखें परहेज
चिकन में वसा बहुत ज्यादा होती है। जब इसे पकाया जाता है तो इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट बढ़ जाता है। जो हाई ब्लड प्रैशर के लिए नुकसादायक है। 

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static