प्लास्टिक कपों से बनाएं Snowman

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 02:25 PM (IST)

क्रिसमस तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है और अधिकतर लोग क्रिसमस पर घूमने का प्लान बना रहे हो तो बहुत से लोग घर में क्रिसमस डैकोरेशन में जुटे हुए है। अगर आप भी क्रिसमस डैकोरेशन में व्यस्त है तो आज हम आपकी हैल्प के लिए एक आसान सा तरीका बताएंगे, जिसके जरिए आप अपने आप आसान तरीके से स्नोमेन तैयार कर सकते है। आइए जानते है कैसे। 

PunjabKesari
जरूरी सामग्री
- प्लास्टिक कप
- ब्लैक हेट
- रेड मफलर 
- स्टेपलर  
- पेपर ( ब्लैक और रेड)

PunjabKesari

बनाने का तरीका 
1. सबसे पहले स्नोमेन का मुंह बनाएं। प्लास्टिक कपों को स्टेपलर की मदद से जोड़कर गोल बॉल की शेप दें। 
2. अब स्नोमेन का मुंह कंप्लीट करने के लिए ब्लेक पेपर की मदद से स्नोमेन की आंखें बनाएं और फिर उसका मुंह और नाक बनाएं। 

PunjabKesariPunjabKesari
3. इसके बाद प्लास्टिक कपों को स्टेपलर से जोड़ कर स्नोमेन का शरीर बनाएं।
4. अब प्लास्टिक कपों से बने स्नोमेन के मुंह को दूसरे कपों के ऊपर रखें और स्टेपलर से जोड़ दें। अब स्नोमेन से मुंह पर ब्लैक हेट रखे और उसके गले में रेड मफलर बांध दें। 

5. अब इसे घर में सजाएं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static