पेपर की मदद से बनाएं Birdhouse

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 04:43 PM (IST)

घर तभी खूबसूरत लगता है, जब वह यूनिक अंदाज से सजा होता है। अपने घर को सजाने के लिए लोग मर्कीट से तरह-तरह के डैकोरेटिव पीस खरीदकर लाते है। जिनमें खूब पैसा खर्च होता है। आज हम आपको कुछ खास अंदाज से घर सजाने का आईडिया देंगे, जो आपको काफी पसंद भी आएगा। 

 

लोग अक्सर अपने घरों में पंक्षी पालते है, जिनके लिए छोटा सा बर्ड हाऊस भी बनाते है लेकिन इसका मतबल ये नहीं कि आप पंक्षियों को ही पालें। हम तो सिर्फ बर्ड हाऊस से घर को डैकोरेट करने का तरीका बता रहे है, जिसको आप पेपर की मदद से बना सकते है। घर की दीवारों या हैंगिंग की तरह डैकोरेशन का हिस्सा बना सकते है। 

PunjabKesari

जरूरी समाग्री 
-पसंदीदा पेपर
-कैंची
-ग्लू 
-पुराने डिब्बे के ढक्कन

PunjabKesari

बनाने का तरीका 
1. सबसे पहले पुराने डिब्बे के ढक्कन को पेपर के साथ कवर करें।
2. फिर पेपर को लंबी-लंबी स्ट्राइप्स में काट लें। फिर इनको ग्लू की मदद से ढक्कन को चारों तरफ चिपका दें। 
3. अब पेपर से छोटी सी चिड़िया बना लें। फिर उसे धागे की मदद से बर्ड हाऊस में लटका दें। 
4. बस बनकर तैयार है आपका पेपर बर्ड हाऊस। आप चाहें इसे जहां मर्जी सजाएं। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static