Diwali Special Rangoli: रंगोली के डिजाइन से सजाएं घर-आंगन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2017 - 10:35 AM (IST)

रंगोली डिजाइन: रोशनी की जगमगाहट का त्योहार यानि की दीपावली बस अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस मौके पर लोग अपनी दुकान, घर और आफिस की अच्छे से साफ सफाई व डैकोरेशन करते हैं। दीवाली पर रंगोली बनाना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह परंपरा बरसों से चली आ रही है और ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली बनाने से सुख समृद्धि का वास होता है व नाकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके अलावा अतिथि के स्वागत, खास इंवेट या फैमिली फंक्शन के मौके पर भी रंगोली बनाई जाती है। रंगोली बनाने के बहुत सारे तरीके हैं। पहले लोग चावल, हल्दी, सिंदूर और लकड़ी के बूरे, रंग बिरंगे फूलों से ही रंगोली बनाते थे जबकि आजकल आपको मार्कीट में बहुत तरह के रंग मिल जाएंगे। इसके अलावा आप दीया रंगोली, ग्लिटरी रंगों वाली रंगोली भी बना सकते हैं। वैसे इस बार स्टिकर रंगोली व कुंदन रंगोली भी काफी पसंद की जा रही हैं। 

रंगोली के डिजाइन 

Rangoli Design for Diwali - रंगोली डिजाइन फॉर दिवाली

PunjabKesari,rangoli designs images, Rangoli Design for Diwali,diwali rangoli images,ragolis photo,rangoli pic,रंगोली फोटो, रंगोली इमेज , दिवाली रंगोली
किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए चावल का इस्तेमाल बहुत ही शुभ माने जाते हैं। आप चावलों की रंगोली बना सकते हैं। अलग अलग रंग पाने के लिए चावलों को हल्दी, सिंदूर व अन्य रंगों में भिगोकर सूखा लें तो यह कलरफुल हो जाएंगे। बस अब चावलों से अपनी मनपसंद डिजाइनिंग कर रंगोली तैयार करें।

सांचे से बनाएं रंगोली

Simple Rangoli Designs for Diwali - सिंपल रंगोली डिजाइन फॉर दिवाली

PunjabKesari, rangoli designs images, Rangoli Design for Diwali,diwali rangoli images,ragolis photo,rangoli pic,रंगोली फोटो, रंगोली इमेज , दिवाली रंगोली

मार्कीट से आपको रंगोली बनाने के लिए सांचे भी मिल जाएंगे। बस सांचे को जमीन पर रखकर ऊपर रंग भरते जाएं नीचे डिजाइनिंग होती जाएंगी। सांचा उठाते समय सावधानी जरूर बरतें नहीं तो रंग बिखर जाएंगे। इसे और ज्यादा सजावट देने के लिए आप दीया और मोमबत्ती का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

रंंग बिरंगे फूलों वाली रंगोली

Flower Rangoli Design - फ्लावर रंगोली डिजाइन

PunjabKesari, rangoli designs images, Rangoli Design for Diwali,diwali rangoli images,ragolis photo,rangoli pic,रंगोली फोटो, रंगोली इमेज , दिवाली रंगोली
पहले चॉक की मदद से रंगोली का डिजाइन तैयार कर लें फिर उसमें रंग बिरंगे फूलों को काटकर इसे कंट्रास्ट या अपने पसंद के हिसाब से रंग भरते जाएं। लकडी के बुरादे की रंगोली बहुत अच्छी बनती है। बाजार से अलग अलग रंगों वाले भूरों से भी आप रंगोली बना सकते हैं। 

आटे हल्दी और सिंदूर की रंगोली
पुराने जमाने में लोग आटे, हल्दी, सिंदूर की मदद से रंगोली तैयार करते थे। आप भी इन रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली तैयार कर सकते हैं ग्रीन रंग के लिए आप हीना पाऊडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्टीकर रंगोली

Latest Rangoli Designs Images - लेटेस्ट रंगोली डिजाइन इमेज

PunjabKesari, rangoli designs images, Rangoli Design for Diwali,diwali rangoli images,ragolis photo,rangoli pic,रंगोली फोटो, रंगोली इमेज , दिवाली रंगोली
अगर आपके पास रंगोली बनाने का समय नहीं हैं तो इसे बनाने का सबसे आसान तरीका से स्टीकर रंगोली। बाजार से बने बनाई  स्टीकर रंगोली आसानी से मिल जाती है। बस जहां पर भी आपने रंगोली बनानी हैं स्टिकर के पीछे का कागज उतार कर इसे जमीन और दीवारों पर चिपकाते जाएं।

कुंदन रंगोली

New Rangoli Design - न्यू रंगोली डिजाइन  

PunjabKesari, rangoli designs images, Rangoli Design for Diwali,diwali rangoli images,ragolis photo,rangoli pic,रंगोली फोटो, रंगोली इमेज , दिवाली रंगोली
आजकल दीवारों पर रंगोली बनाने का खूब भी ट्रैंड चल रहा है। कुंदन रंगोली इसके लिए बैस्ट ऑप्शन है। ड्राइंग रूम की दीवारों पर रंग-बिरंगी कुदंन से जड़ी रंगोली से घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी। 

इस बात का रखें ध्यान
रंगोली में लाल,हरा, गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करना शुभ होता है। इसमें रंगोली काले और नीले रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static