वास्तु के हिसाब से सजाए Christmas Tree, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 10:59 AM (IST)

क्रिसमस और न्यू ईयर को आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए है और लोगों ने घर की सजावट के बारे में सोचना भी शुरू कर दिया है। क्रिसमस के दिन ज्यादातर लोग अपने घर को क्रिसमस ट्री से सजाते है। इस दिन लोग क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी वस्तुओं और गिफ्ट से सजाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन क्रिसमस ट्री को सही दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि और पोजिटिव एनर्जी आती है। आइए जानते है क्रिसमस के दिन ट्री की सजावट करते समय उसे किस दिशा में लगाना चाहिए।

PunjabKesari

क्रिसमस ट्री लगाने की सही दिशा
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सही माना जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

2. क्रिसमस ट्री को हमेशा घर की सबसे उपरी मंजिल पर डैकोरेट करें। इस पेड़ का प्रवाह नीचे की तरफ होने के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

3. क्रिसमस के दिन सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाला यह पेड़ हेल्थ प्रॉब्लम को भी दूर करता है। इसे घर में सजाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती है।

4. क्रिसमस ट्री को कभी भी वॉशरूम या बाथरूम के सामने डैकोरेट न करें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।

5. क्रिसमस ट्री को डैकोरेट करने के बाद उसकी साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

6. इसकी डैकोरेशन करते समय लाइट्स जरूर लगाएं। इसके अलावा इसके आस-पास गंदगी न होने दें।
 

फैशन या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static