राशियों के अनुसार ही करें जीवनसाथी का चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2017 - 01:09 PM (IST)

 रिलेशनशिप :  भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है। अक्सर लोग कुडंलियां मिलाकर ही शादी करते हैं लेकिन लव मैरिज में कुंडली या राशियां नहीं मिलाई जाती जिससे कई बार कपल की आपस में नहीं बनती और बात तलाक तक पहुंच जाती है।अलग-अलग राशियों के लोगों की सोच और स्वभाव में काफी अतंर होता है इसलिए हमेशा राशियों के अनुसार ही जीवनसाथी चुनना चाहिए। 

1. मेष राशि
इस राशि के लोगों में एक जुनून होता है जिससे वह काफी साहसी और भावुक होते हैं। इस स्वभाव के कारण ऐसे लोगों की वृषभ राशि वालों से नहीं बनती क्योंकि वृषभ राशि के लोग रियलस्टिक और शांत स्वाभव के होते हैं।

2. वृषभ
वृषभ राशि के लोगों की धनु राशि से बिल्कुल नहीं बनती। वृषभ राशि के लोग ईमानदार और वफादार होते हैं। वह हर काम को पूरी लगन के साथ करते हैं। जबकि धनु राशि के लोग निस्वार्थ स्वभाव के होते हैं और कमिटमेंट से डरते हैैं।

3. मिथुन
इस राशि के लोग काफी ईमानदार होते हैं और जिदंगी में कुछ नया करने की सोच रखते हैं लकिन मकर राशि के लोग थोड़े चंचल स्वभाव के होते हैं और ईमानदार और वफादार लोगों को कम ही पसंद करते हैं। इन दोनों राशियों के लोगों की आपस में कभी नहीं बनती।

4. कर्क
यह लोग इमोशनल, केयरिंग और मिलनसार स्वभाव के होते हैं और इनकी कुंभ राशि के लोगों के साथ बिल्कुल नहीं बनती। कुंभ राशि के लोग पैसे और प्यार के मामले में थोड़े कंजूस होते हैं और दूसरों से जल्दी घुल-मिल नहीं पाते।

5. सिंह 
इस राशि के लोग बहुत आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं और गलत बात को कभी बर्दाश्त नहीं करते। इनकी वृश्चिक राशि के लोगों के साथ बिल्कुल नहीं बनती क्योंकि यह लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते है और अपने अलावा किसी और की नहीं सुनते।

6. कन्या
कन्या राशि के लोग बहुत केयरिंग और क्रियटिव नेचर के होते हैं जबकि धनु राशि के जातक लापरवाह होते हैं। इन दोनों राशियों के लोगों की आपस में नहीं बनती।

7. तुला
यह निस्वार्थ स्वभाव के होते हैं और इन्हें कन्या राशि के लोगों का लाइफस्टाइल और स्वभाव बिल्कुल पसंद नहीं होता। जिस वजह से इन दो राशियों के लोगों को आपस में शादी नहीं करनी चाहिए।

8. वृश्चिक 
इस राशि के लोग प्यार और रिश्तों को ज्यादा मायने देते हैं। इनकी मेष राशि के लोगों से बिल्कुल नहीं बनती क्योंकि यह लोग बहुत ही क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

9. धनु
धनु राशि के लोग बहुत ही ऊर्जावान और सकारात्मक स्वभाव के होते हैं। जबकि वृषभ राशि के लोग इससे उलट स्वभाव के होते हैं जिस वजह से इन दोनों की आपस में नहीं बनती।

10. मकर
ये राशि के लोग काफी ईमानदार और महत्वकांक्षी होते हैं। इनकी मिथुन राशि के लोगों के साथ नहीं पटती क्योंकि वह चचंल और स्वभाव से थोड़े लापरवाह होते  हैं।

11. कुंभ 
 ऐसे लोग ज्यादा ही ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं जिस वजह से इनकी कर्क राशि के लोगों से नहीं बनती क्योंकि कर्क राशि के लोग थोडेे़ भावुक होते हैं।

12. मीन
मीन राशि के लोग रोमांटिक नेचर के होते हैं और दूसरों की भावनाओं की कदर करते हैं। जबकि कन्या राशि के लोग कठोर और गंभीर स्वभाव के होते हैं जिस वजह से इन दोनों की आपस में नहीं बनती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static