वास्तु के हिसाब से सजाएं बच्चों का कमरा

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 06:05 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन): बच्चों का कमरा सजाना कोई आसान काम नहीं है। इसमें भी बहुत-सी बातों को ध्यान में रख कर चलना पड़ता है। जैसे कि बैड कहां लगाएं, स्टडी टैबल कहां लगाएं और भी बहुत कुछ। अगर आप भी अपने बच्चों का कमरा सजाने जा रहे हैं और आप कन्फयूजन में हैं कि कौन-सी चीज कहां रखें तो इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपन बच्चों का कमरा बड़ी आसानी से सजा सकते हैं। 

 

1. बैडरूम

कमरे में बच्चों का बैड उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें। उत्तर-पूर्व दिशा का संबंध बल, बुद्धि और शौर्य से होता है। इस दिशा में बैड रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है।

2. स्टडी टेबल

बच्चों के कमरे में स्टडी टेबल ऐसी जगह रखें, जहां बच्चों का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ़ हो। इस दिशा में बैठने से बच्चे अपना लक्ष्य जल्दी प्राप्त करते हैं।

3. फोटो फ्रेम

बच्चों के कमरे में फोटोफ्रेम पश्‍चिम दिशा की ओर लगाएं। इस दिशा में बच्चों की तस्वीर लगाना अति उत्तम माना जाता है।

4. ग्लोब

अपने बच्चों को पढ़ाई में होशियार बनाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ग्लोब रखें।  इस दिशा में पृथ्वी की प्रतिमा रखने से शिक्षा एवं ज्ञान का संचार होता है।

5. एज्युकेशन टावर

वास्तु के अनुसार एज्युकेशन टावर घर में रखने से बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और अच्छे नंबर से पास होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static