218 मीटर की उंचाई पर बना है विश्व का यह सबसे बड़ा Glass Bridge

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 04:51 PM (IST)

कुछ लोगों को उंचाई पर घूमने का बहुत शौक होता है, जिसके कारण वो पहाड़ों पर जाना पसंद करते है। अगर आपको भी एडवेंचर का शौक है तो आज हम आपको एक ऐसे पुल के बारे में बताएंगे जहां आप अपने इस शौक को पूरा कर सकते है। चीन में बना यह पुल देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। इस ब्रिज पर चलना आपकी लाइफ का सबसे डरावना और यादगार पुल बन सकती है। तो चलिए जानते है जापान के इस ग्लास पुल के बारे में।

PunjabKesari

चीन के झांगजियाजी घाटी में बने इस पुल की उंचाई 380 मीटर है। बेहद खतरनाक इस पुल के उपर से 300 मीटर की घाटी साफ नजर आती है। स्टील के दो पतली तारों पर टिके हुए इस पुल के फर्श को शीशे का बनाया गया है। इसके बावजूद भी यह पुल तूफानी झोंकों, भूकंप के झटकों, बर्फवारी के साथ एक बार में 800 पर्यटकों के वजन को सह सकता है।

PunjabKesari

इस पुल पर पर्यटकों के रोमांच के लिए बंजी जिपिंग की सुविधा भी मौजूद है। दो चट्टानों के बीच बने इस पुल की लंबाई 488 मीटर है। इस पुल को करीब 2,000 लोगों ने मिलकर डिजाइन किया है। इस पुल पर 1077 पारदर्शी शीशे लगे हैं जो 4 सेंटीमीटर मोटे हैं। हालांकि, केवल एक समय में इस पुल पर केवल 500 लोग ही चढ़ सकते हैं। इस पुल ने अपने अद्भुत डिजाइन और निर्माण की वजह से विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है।

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static