जानिए क्या है ब्रेस्टफीडिंग बंद करने का सही समय?

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 06:27 PM (IST)

मां का दूध बच्चे के लिए बहुत जरूरी हाेता है। लेकिन कई महिलाएं एेसी भी हैं, जिन्हें इस बात का पता नहीं हाेता कि बच्चे काे कितने समय तक दूध पिलाना चाहिए। अाज हम अापकाे एेसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिनसे अापकाे संकेत मिलेगा कि यह ब्रेस्टफीडिंग बंद करने का सही समय है।
PunjabKesari
- बच्चे में दांत निकलने की शुरुआत यह संकेत है कि अब फीड कम करने की जरूरत है। लेकिन कुछ बच्चाें के दांत 6 माह से पहले ही आने लगते हैं। एेसे में अगर आप फीड करवा रही हैं, तो 6 महीने बाद ही उसे सेमी-सॉलिड आहार देना शुरु करें।

- बच्चे अक्सर दूध छुड़वाने के दाैरान बहुत परेशान करते हैं। अगर वो सालभर से ज्यादा का हो चुका है तो अपना दूध पिलाना बंद कर दें।

- समय के साथ दूध बनना कम होता जाता है। तब आप समझ लें कि अब धीरे-धीरे ब्रेस्टफीड कम करनी चाहिए।

- एकदम से ब्रेस्टफीडिंग बंद न करें। इससे बच्चे काे शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही तरह से नुक्सान पहुंचता है। साथ ही अापका स्वास्थ्य पर भी प्रभावित हाे सकता है। 

- कई बच्चे एेसे हाेते हैं, जिनकी कुछ समय बाद खुद से ही दूध पीने की दिलचस्पी कम हाे जाती है। यह ब्रेस्टफीड छुड़वाने के लिए बिल्कुल सही समय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static