बॉलीवुड के 8 स्टार्स जिन्होंने लव नहीं बल्कि की है अरेंज मैरिज!

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 03:20 PM (IST)

शादी का फैसला हर किसी की जिंदगी का सबसे अहम निर्णय होता है। हर कोई अपनी लाइफ के इस फैसले को बहुत ही सोच समझ करत लेता है। कोई अपनी पसंद की लड़की तो कोई अपने माता-पिता की पसंद को अपना जीवन साथी चुनता है। एेसा सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अरेंज मैरिज करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के 8 एेसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने लव नहीं बल्कि अरेंज मैरिज की है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 


बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर की शादी पहले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से होने वाली थी। मगर किसी कारण से उन दोनों की शादी नहीं हो पाई। अभिषेक से रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा ने अपनी मम्मी-पापा के कहने पर बिजनेसमैन संजय कूपर से शादी की। उनकी शादी अरेंज्ड मैरिज थी। मगर आपसी तालमेल ठीक ना होने के कारण इन दोनों का तलाक हो गया। 

PunjabKesari


शाहिद कपूर ने लवमैरिज करने की बजाय अरेंज्ड मैरिज की। उन्होंने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की। मीरा और शाहिद की एक प्यारी सी बेटी मिशा है। जल्द ही वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। 

PunjabKesari


किसी जमाने में विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। विवेक एेश से इतना प्यार करते थे कि उनके लिए उन्होंने सलमान खान से लड़ाई तक कर ली। प्यार में बुरी तरह असफल होने के बाद विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर ली। उन्होंने भी अरेंज्ड मैरिज की राह को ही चुना।

PunjabKesari

 

ईशा देओल ने भी अपने घर वालो की मर्जी से अपने बचपन के दोस्त से 2012 में शादी की। भले ही दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। मगर इनमें प्यार जैसा कुछ नहीं था। दोनों ने अपने परिवार वालो के कहने पर ही शादी की थी। 

PunjabKesari

 

बॉलीवुड एक्ट्रैस माधुरी दीक्षित ने लाखों लड़कों के दिल तोड़कर 1999 में एनआरआई से शादी। अरेंज्ड मैरिज करन के बाद माधुरी अपनी फैमली के बाहर दूसरे देश में जाकर बस गई। 

PunjabKesari


गोविंदा ने फिल्मों में कई लड़कियों के साथ रोमांस किया। मगर जब बात शादी करने की आई तो उन्होंने अपनी मां की पसंद की लड़की सुनीता अहूजा से अरेंज मैरिज की।  

PunjabKesari


सन्नी देयोल ने भी अपने पिता के कहने पर पूजा देयोल से शादी की थी। धर्मेंद पूजा को अपनी बहू के रूप में बहुत पसंद करते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए पूजा को चुना।

PunjabKesari


कपूर खानदान की नींव यानी की राज कपूर ने भी अरेंज मैरिज की। उन्होंने 12 मई 1946 ई में कृष्णा कपूर को अपना जीवन साथी चुना। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static