भारत की इस बेटी को न्यूजीलैड में मिला 'बेस्ट वुमन स्टूडेंट ऑफ यूनिवर्सिटी' का खिताब

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 05:53 PM (IST)

लड़कियां हर क्षेत्र में मेहनत और काबलियत से पहचान बनाती है। फिर चाहे वह देश हो या फिर विदेश। लड़कियों की तरक्की में मां-बाप के साथ-साथ समाज भी उन पर गर्व महसूस करता है। आज हम जिस लड़की की सफलता के बारे में बात कर रहे उनका नाम है शानिनी। जिन्होने न्यूजीलैंड में जॉब करते हुए वेलिंगटन यूनिवर्सिटी में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (प्रोग्रामिंग)-2017 में टॉप किया है। इसके लिए उन्हें 'बेस्ट वुमन स्टूडेंट ऑफ यूनिवर्सिटी-2018' से सम्मानित किया गया है। जो देश के लिए गर्व की बात है। 

 


बिहार के लखीसराय की रहने वाली शानिनी शिक्षक परिवार से संबंध रखती हैं। वह बालगुदर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि भूषण कुमार की बेटी हैं। शानिनी ने शुरुआती शिक्षा लखीसराय के सरकारी महिला विद्या मंदिर से प्राप्त की। इसके बाद भागलपुर के एमएस कॉलेज से 2002 में आईएससी पास की। फिर वह साइंस स्ट्रिम छोड़कर आर्ट स्टीम में आई। इक्नॉमिक्स में स्नातक करने के बाद 2007 में इग्नॉमिक्स में एमए किया और इसमें तीसरा स्थान प्राप्त किया था। पढ़ाई के दौरान बिहार गया के टेकारी निवासी आईआईटियन अशोक कुमार से उनकी शादी हो गई। अशोक न्यूजीलैंड में इंजीनियर हैं और शादी के बाद शानिनी 2009 भी पति के पास चली गई। दो बच्चों की मां होने के साथ-साथ शानिनी न्यूजीलैंड के एएंडजेड बैंक में नौकरी करती हैं, इसी के साथ पढ़ाई पर भी वह पूरा फोक्स करती हैं। 

 


अपनी सफलता के लिए शानिनी का कहती है कि उन्हें हर कदम पर अपने पति का पूरा सहयोग मिलता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद शानिनी ने पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब को भी जारी रखा। एक साथ घर,पति,बच्चों,नौकरी और पढ़ाई में तालमेल बिठाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन शानिनी ने यह कर दिखाया। इसके लिए  'बेस्ट वुमन स्टूडेंट ऑफ यूनिवर्सिटी-2018' से उन्हें सम्मानित किया गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static