भीगे हुए बादाम खाने से होंगी कई परेशानियां दूर

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 01:39 PM (IST)

बादाम भिगोकर खाने के फायदे : घर में बड़े बजुर्ग अक्सर यह बात कहते हैं कि बच्चों को भिगोकर बादाम खिलाएं। इसके पीछे की कई खास वजह हैं। बादाम यादाशत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होते हैं। रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह खाने से इसके लाजवाब फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन इ ,जिंक,कैल्शियम ,मैग्नीशियम,मिनरल्स और ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं। 

 

1. वजन कम
भीगा हुआ बादाम एंटीऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें मौजूद मोनोअनसेचुरेटेड फैट भूख को रोकने का काम करता है। जो भूख को महसूस नहीं होने देते और अतिरिक्त फैट को कम करने में भी मददगार है।  

 

2. दिल रखे स्वस्थ
शरीर का सबसे नाजुक और जरूरी हिस्सा है हार्ट। दिल स्वस्थ हो तो इससे सेहत भी अच्छी रहती है। बादाम में शामिल एंटीऑक्‍सीडेंट एजेंट कोलेस्‍ट्रॉल के ऑक्‍सीकरण को रोकने में मदद करता है। इसे भिगोकर खाने से दिल से जुडी परेशानियों से बचाने का काम करता है। 

 

3. पाचन क्रिया बेहतर
भीगे हुए बादाम खाने से पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है। इससे प्रोटीन पचाना आसान हो जाता है। 

 

4. प्रैग्नेंसी में फायदेमंद
गर्भवती औरत के लिए रात को भिगोकर रखे हुआ बादाम खाने से शिशु का विकास बेहतर होता है। इसके यह न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मददगार है। 

 

5. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित
बादाम खाने के शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने का काम करता है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static