गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के हैं बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 11:16 AM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत) : गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। हर दूसरे व्यक्ति को चिलचिलाती धूप ने परेशान कर रखा है। यदि हम इस सीजन में कुछ एेसा खाएं कि हमारे शरीर को अंदर से ठंडक मिले तो हम गर्मी के होने वाले दुष्प्रभावों से बच जाएंगे।जी हां, हम बात कर रहे हैं गोंद कतीरे की, यह एक एेसा आहार है जिसकी तासीर ठंडी है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है, जो हमारे शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत दिलवाने में मदद करता है। सर्दी में इसका सेवन उचित नहीं माना जाता। इसके सेवन से शरीर में ताकत बनी रहती है। बाथरूम में होने वाली जलन में यह रामबाण की तरह काम करता है। आइए हम आपको इसके चमत्कारिक फायदों के बारे में बताते हैं।

PunjabKesari


1. कमजोरी और थकान 
हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में गोंद-कतीरा और मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान में लाभ मिलता है। इसे प्रयोग में लाने से पहले रातभर पानी में भिगो लेना चाहिए।


2. लू से बचाव

PunjabKesari
तपती गर्मी में घर से बाहर जाने से लू लगने का डर रहता है इसलिए अगर गर्मी ज्यादा महसूस हो तो गूंद कतीरा सुबह और शाम दूध या शर्बत में मिला कर पीना चाहिए।


3. जलन से राहत
अगर हाथ-पैरों में जलन की समस्या हो तो 2 चम्मच कतीरा को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह इसमें शक्कर मिला कर खाएं तो धीरे-धीरे जलन ठीक होे जाती है।


4.खून की कमी दूर करें

PunjabKesari
गोंद-कतीरे का भिगोकर रोज सेवन करने से खून में कमी की समस्या दूर हो जाती है।


5.टांसिल से राहत
गले के टांसिल की समस्या में 2 भाग कतीरा बारीक पीसकर धनिए के पत्तों के रस में मिलाकर रोजाना गले पर लेप करने से आराम मिलता है।इसके साथ गोंद-कतीरे को भिगोकर भी सेवन करें।


6.कई बीमारियों से छुटकारा
गोंद कतीरा खाने से माइग्रेन,गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी जैसी समस्याएं भी ठीक हो जाती है।


7. स्त्री रोगों मे लाभदायक

PunjabKesari
अक्सर औरतों को डिलीवरी के बाद काफी कमजोरी हो जाती है और पीरियड्स की गड़बड़ी,ल्यूकोरिया या शारीरिक अनियमितता जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इन सबको गोंद-कतीरे वाला दूध कुछ ही दिनों में ठीक कर देता है।


8.पसीने की समस्या 
जिन लोगों को पसीने ज्यादा आता है, उन्हें भी गोंद कतीरा का सेवन करने से पसीना कम आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static