गर्भावस्था में पैरों में पहनें बिछिया, होंगे ये 5 Benefits

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 02:50 PM (IST)

शादी होते ही प्रेग्नेंट होना हर महिला का सपना होता है। इस अवस्था में महिला की सेहत का जितना ध्यान रखा जाएं उतना ही कम होता है। इस वक्त उसे कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है लेकिन नौ महीने के बाद उसे अपने बच्चे को देख कर सभी तकलीफें भूल जाती है। ऐसे में उसके खान-पान के अलावा पहनावे की तरफ ध्यान देने की काफी जरूरत होती है। पहनावे में सिर्फ कपड़ो का ही नहीं गहनों का भी खास महत्व है। शादी के बाद सभी महिलाएं बिछिया पहनती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसे गर्भवती अवस्था में पहन कर इन परेशानियों से बच सकती है

1. टेंशन को करें खत्म

PunjabKesari
प्रेग्नेंट महिलाएं ऑफिस में काम के दौरान या अन्य किसी भी कारण टेंशन लेने लगती है। वह इस समस्या से राहत पाने के लिए पैरों में बिछिया पहन सकती है जिससे उसका दिमाग शांत रहेगा। कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर घटने या बढ़ने लगता है जिससे महिला और बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है। बिछिया पहनने से ब्लड प्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

2. एक्यूप्रेशर का करें काम
बिछिया एक्यूप्रेशर का काम करने में काफी सहायक होता है। पैरों की उंगलियों को दबाने से गर्भाशय स्वस्थ रहता है इसलिए बिछिया पहनने से उंगलियों पर अच्छा दबाव पड़ता है। जिससे बच्चा स्वस्थ रहता है।

3. सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं

PunjabKesari
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं थोड़ा-सा काम करके थक जाती हैं। शरीर में एनर्जी लाने के लिए वह पैरों में चांदी के बिछिया पहन सकती है। चांदी को वैसे भी शरीर के लिए ठंडा माना जाता है। इसे पहन कर जमीन पर चलने से उसके शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो कि गर्भावस्था के लिए बेहद फायदेमंद है। जिससे से उसका दिमाग भी शांत रहता है।

4. शिशु भी मानसिक रूप से रहें स्वस्थ
इसे पहनने से महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उसका मन भी खुश रहता है। बिछिया गर्भाशय में पल रहे बच्चे को भी ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

5. गर्भाशय को रखें स्वस्थ
यह गर्भाशय से सम्बंधी समस्याओं को दूर करता है। इसे पहनने से महिला का गर्भ स्वस्थ रहता है। स्वस्थ गर्भ में पलने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static