एक कटोरी दलिया मोटापे के साथ करेगा कई परेशानियां दूर

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2017 - 06:15 PM (IST)

दलिया पौष्टिकता से भरा बेहद सिंपल सा नाश्ता है। साबुत गेहूं से बने दलिए फाइबर से साथ-साथ और भी बहुत से जरूरी तत्व होते हैं। जो बॉडी में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। इस पचाना बेहद आसान है और इसके अलावा भी इसके गुण सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं। 


1. भरपूर एनर्जी
दिन में एक बार  एक कटोरी दलिए का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पूरा दिन शरीर में उर्जा बनी रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है। नाश्ते में दलिया खाना सबसे अच्छा है और इसका ज्यादा फायदा मिलता है। 

2. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
दलिया बहुत ही लाभकारी नाश्ता है। इसमें घुलनशीन और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना का काम करता है। 

3. मोटापा घटाएं
सुबह के समय दलिया खाने से बहुत समय तक भूख नहीं लगती। बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है और मोटापा भी कम होता है। 

4. विषैले पदार्थ बाहर
शरीर के विषैले पदार्थों का बाहर निकलना बहुत जरूरी है। दलिया के एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर गुण शरीर से विषैले तत्वों के बाहर निकाल स्फूर्ति लाते हैं। 

5. बीमारियां दूर
सुबह के समय हैल्दी नाश्ता करना बहुत जरूरी है। इससे कमजोरी दूर होती है और सारा दिन एनर्जी भी बनी रहती है औऱ इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करने का काम करता है। इसके साथ ही पेट भी तंदुरूस्त रहता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static