नाशपाती खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 11:34 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : नाशपाती गर्मियों में मिलने वाला एक फल है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। नाशपाती खाने में बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग इसके छिलके उतार कर खाते है लेकिन इसके छिलकों में काफी फीटोनुट्रिएंट्स पाया जाता है जो सेहत के लिए लाभदायक है। इस फल के सेवन से और भी कई फायदे होते हैं ।

1.  खून की कमी
नाशपाती में आयरन होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है। इस फल को खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और जिन लोगों को एनीमिया की बीमारी होती है उनके लिए नाशपाती बहुत फायदेमंद है।

2. इम्यूनिटी
इस फल को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इसके अलावा यह पाचन शक्ति ठीक करता है जिससे  पेट की कई समस्याएं ठीक होती हैं।

3. मजबूत हड्डियां
नाशपाती में बोरोन नाम का तत्व होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। रोजाना एक नाशपाती खाने से मांसपेशियों की कई समस्याएं दूर होती हैं।

4. मोटापा
इस फल को खाने से शरीर का मोटापा भी दूर होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। भोजन की जगह इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है जिससे और कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती।

5. डायबिटीज
डायबिटीज के रोगी ज्यादा मीठा नहीं खा पाते और न ही कोई मीठा फल खाते हैं लेकिन नाशपाती के मीठा होने के बावजूद भी डायबिटीज के रोगी इस फल को खा सकते हैं जिससे कोई परेशानी नहीं होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static