रात को सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध,फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 12:16 PM (IST)

गर्म दूध और गुड़ : लोग खुद के स्वास्थ रखने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं लेकिन कई बार साधारण-सी लगने वाली खान-पान की चीजें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। जिनके बारे में ज्यादातर लोग अनजान होते हैं। इन्हीं में से एक है दूध और गुड़। गुड़ में नैचुरल मीठा होता है,  दूध के साथ इसे मिलाकर खाने से शरीर को कैल्शियम,आयरन,प्रोटीन,लैक्टिक एसिड,विटामिन ए, बी और डी की भरपूर मात्रा मिलती है। इसके अलावा गुड़ में क्रोज, ग्लूकोज और खनिज जैसे गुण भी पाए जाते हैं। एक गिलास गर्म दूध में गुड़ का छोटा सा टुकड़ा डालकर पीने से लाजवाब फायदे मिलते हैं। 

 

1. पाचन क्रिया दुुरूस्त
गुड़ खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाती है। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है और पेट में गैस बनने की परेशानी भी दूर हो जाती है। कुछ लोगों को सर्दियों में पेट दर्द की परेशानी रहती है। ऐसे में रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में छोटा सा गुड़ का टुकड़ा मिलाकर पी लें। 

 

2. अस्थमा से राहत
सांस लेने की तकलीफ को अस्थमा कहा जाता है। इस बीमारी की वजह प्रदूषण, एलर्जी,कफ,खांसी,जुकाम भी हो सकती हैं। इसके लिए कफ को शरीर से बाहर निकालना बहुत जरूरी है। हर रोज सोने से पहले दूध और गुड़ का सेवन करें। इससे फायदा मिलेगा। 

 

3. जोड़ों का दर्द कम
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की परेशानी होती है उनके लिए सर्दियों के मौसम में यह तकलीफ और भी बढ़ जाती है। रोजाना दूध और गुड़ का सेवन जोड़ों के दर्द में बहुत राहत देता है, इसमें विटामिन डी,कैल्शियम,आयरन जोड़ों को मजबूती देता है। इसके साथ एक छोटा अदरक को भी इसके साथ खा सकते हैं। 

 

4. वजन घटाएं
गुड कैमिकल फ्री प्रोसेस के तैयार होता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होता है। रात को दूध और गुड़ फैट को कम करने का काम भी करता है। 

 

5. खून करे साफ
गुड़ किसी भी तरह की इंफैक्शन को दूर करने का भी काम करता है और खून में मौजूद हिमोग्लोबीन को भी बढ़ाने का काम करता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूती मिलती है। औरतों को पीरियड्स के दौरान दूध के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। 

 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static