फलों के साथ खाएं यह नमक,बढ़ेगी आंखों की रोशनी

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 06:19 PM (IST)

सेहतः सलाद और फलों का स्वाद बढाने के लिए काले नमक को खूब पसंद किया जाता है। कुछ लोग इसे दही और चाट में डाल कर खाते हैं। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और सोडियम जैसे जरूरी पौषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जितना काला नमक फायदेमंद हैं उतनी ही फायदा इसका पानी पीने से भी होता है। 

1. पाचन प्रक्रिया दुरूस्त
काला नमक खाने से पाचन प्रक्रिया दुरूस्त रहती है। इसे खाने से पेट के खाना पचाने  वाला एंजाइम सक्रिय होता है,जिससे खाना असानी से पचता है।

2. फैट कम 
टखाने में सलाद या दही के साथ काला नमक शामिल करने से शरीर में जमा फैट कम होना शुरू हो जाता है। 

3. हड्डिया मजबूत
काले नमक में पाए जाने वाले खनिज पदार्थ हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसे खाने से नुकसान भी हो सकता है। 

4. पेट की गैस 
पेट में गैस बनने की समस्या हो तो काले नमक को पानी के साथ पीने से अाराम मिलता है। इसमें सोडियम क्लोराइड और आयरन जैसे तत्व पेट की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं।

5. आंखों की रोशनी तेज
रोज सुबह खाली पेट काले नमक का पानी पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे आंखें भी चमकदार हो जाती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static