गर्लफ्रेंड को घर ले जाने से पहले जरुर करें ये काम, नहीं तो आ सकती है दरार

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 11:42 AM (IST)

अक्सर लड़के बिना सोचे समझे ही अपनी गर्लफ्रेंड को अपने घर ले जाते है। घर ले जाने से पहले आप अपने घर की साफ-सफाई करना भी जरुरी नहीं समझते है। आपकी घर की हालत ठीक न होने पर आपका रिश्ता खतरे में भी पड़ सकता है। इसलिए गर्लफ्रेंड को घर ले जाने से पहले सफाई से लेकर बाकी सब बातों ध्यान रखें।

 

-उसे घर ले जाने से पहले आप घर पर लगी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरों को जरुर हटा लें। तस्वीर देख कर उसे लगेगा कि आप अभी भी उससे प्यार करते है। इस वजह से आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।

 

-अपने लैपटॉप या कम्पूयटर में से वॉलपेपर, लड़कियों की तस्वीरें और सभी वलगर चीजें डिलीट कर दें।

 

-अगर आपको सिगरेट पीने की आदत है तो ये आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्लफ्रेंड को घर ले जाने से पहले सिगरेट की सारी निशानियां साफ कर दें।

 

-अक्सर लड़के अपने कपड़े इधर-उधर बिखेर कर रखते है। लड़कियों को सबसे ज्यादा चिढ़ इसी बात से होती है। इसलिए अपने इधर-उधर फैले कपड़ो को जरुर समेट लें।

 

-घर में कहीं पर भी गंदगी न फैलाएं। इससे गर्लफ्रेंड नाराज हो सकती है। इसलिए किचन और वॉशरूम के अच्छी तरह साफ करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static