खुद को जवां दिखाने के लिए इन तरीकों को अपनाती हैं ये एक्ट्रेस!

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 06:58 PM (IST)

ब्यूटीः बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हीरोइन हैं। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए यह डीवाज डाइट और स्किन केयर रूटीन को फॉलो करती हैं। बढ़ती उम्र के साथ भी इन एक्ट्रेस की खूबसूरती कम नहीं होती। कुछ एक्ट्रेस महंगी क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं तो कई घरेलू उपचार का। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड डीवाज खुद को जवां दिखाने के लिए कौन से तरीके अपनाती है। 

1. करीना कपूर खान 
बॉलीवुड की बेबो यानि की करीना कपूर खान अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए काफी फेमस है। अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए करीना शहद का इस्तेमाल करती है। वह रोजाना शहद से चेहरे पर मसाज करती है। बालों के लिए वह हफ्ते में हेयर मसाज करती है।  

2. श्रद्धा कपूर
श्रद्धा दिन में कई बार अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करती है ताकि धूल-मिट्टी से उनकी स्किन बची रहे। इसके अलावा वह अच्छे मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करती हैं।

3. अनुष्का शर्मा
अनुष्का का फेवरेट ब्यूटी प्रोडक्ट है सनस्क्रीन लोशन। अपनी स्किन को डैमेज से बचाने के लिए वह सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है। वह मेकअप लगाने से पहले भी इसका यूज करती है। 

4. प्रियंका चोपड़ा
प्रिंयका चोपड़ा अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड और हॉलीवुड में काफी फेमस है। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वह घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करती है। इसके अलावा वह हर 6 महीने बाद अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बदलती हैं।

5. जैकलीन फर्नांडिस
अपनी स्किन को हैल्दी रखने के लिए जैकलीन बीटग्रास पीती है, जोकि बॉडी के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा जैकलीन हल्दी का जूस पीती है। वह अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती है।

6. तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया बेहद खूबसूरत हीरोइन है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह घी के साथ कॉफी पीती है। इससे स्किन क्लीन रहती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static