ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में आलिया का दिखा Gorgeous look
punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 09:44 AM (IST)
एक्टर शाहरूख खान, गौरी खान और करण जौहर ने अपने दोस्त काजल आनंद के लिए घर पर बर्थ डे पार्टी होस्ट की, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी स्टाइलिश अंदाज से लोगों को खूब आकर्षित किया। आलिया ने ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। गाउन के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने हेयरबन बनाया था। आलिया ने गाउन के साथ कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की थी।
आलिया का यह गाउन पार्टी या फिर शादी के लिए परफैक्ट है। आप भी अपनी किसी फ्रेंड के फंक्शन में इस तरह के गाउन को कैरी कर सकती है।