संबंध बनाने के बाद पुरूषों में आते है ये बदलाव

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 06:07 PM (IST)

संबंध बनाने के बाद :  पति-पत्नी के रिश्ते की सोच में एकता होने के साथ-साथ संबंध बनाना भी जरूरी होता है। तभी यह रिश्ता नजदीकियों में बढ़ पाता है, इसी वजह से रिश्ते में मजबूती आती है और वह लंबे समय तक टिका रहता है। साथ ही सुनने को मिलता है कि संबंध बनाने से चहेरे पर एक चमक सी आ जाती है। वहीं कई पुरूष संबंध बनाने के बाद थक जाते और सोना पसंद करते हैं। इस सब के पीछे तनाव, व्यस्त दिनचर्या भी हो सकती है। सारा दिन काम में व्यस्त रहने की वजह से थकान महसूस होने लगती है, जिससे पुरूष में यह बदलाव आने लगते है। 

 

आइए जानते है संबंध बनाने के पुरूषों में कौन-से बदलाव आते है। 


1. हार्मोन

संबंध बनाने के बाद पुरूषों के शरीर में ऑक्सिटोसिन हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है, जो आराम का अनुभव करवाता है। इसी वजह से पुरूष संबंध बनाने के बाद नींद महसूस करने लगता है। 

 

2. संबंध का समय

संबंध बनाने का समय भी इस बात का जिम्मेदार है। संबंध बनाने का समय रात का होता है, जिसके बाद नींद आना साभाविक है। दिनभर की थकान दूर करने के पुरूष रात को अच्छी नींद लेना पसंद करता है। 

 

3. कैलोरी समाप्‍त होना

पुरूष संबंध बनाने के बाद थकान इसलिए महसूस करते है क्योंकि संबंध बनाते समय पुरूषों की कैलोरी ज्यादा खर्च होती है, जिस वजह से उनको थकान महसूस होने लगती है और वह नींद में चले जाते है। 

 

4. तनाव 

संबंध बनाना अच्छी नींद के लिए जरूरी है। इससे थकान और तनाव दोनों दूर हो जाते है। इसलिए पुरूष इसके बाद सोना अधिक पसंद करते है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static