घर से नेगेटिव एनर्जी रहेगी कोसों दूर अगर आप फॉलो करेंगे ये 11 टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 12:12 PM (IST)

घर में रहने वाले लोगों पर उस घर की बनावट और उस में रखी चीजों का अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर होता है। कुछ लोग न तो घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं और न ही उसको सजाते समय। एेसा करने से घर के लोगों पर नकारात्मक असर होता है। वास्तु के अनुसार घर सजाने और बनाने से आपके घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है।  

 

1. कभी भी भुलकर किचन के आस-पास मंदिर न बनवाएं। क्योंकि इससे परिवार के लोगों को गुस्सा बहुत आता है। इसके साथ ही हैल्थ प्रॉब्लम भी रहती है। 


2. किचन में रखे जाने वाले डस्टबीन की दिशा साउथ या साउथ वेस्ट में होनी चाहिए। 


3. बाथरूम के साथ भी किचन न बनवाएं। बाथरूम के साथ किचन बनवाने से परिवार के लोगों को सेहत संबंधित समस्याएं रहती हैं।


4. ये टिप्स वास्तु के दोष को खत्म करने का सबसे आसान तरीका है। सबसे पहले एक बाउल में नमक डालकर इसको रसोई के 1 कोने में रख दें। हफ्ते में एक बार जरूर इस पानी को बदलते रहें। एेसा करने से कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी।


5. वास्तु के अनुसार किचन के ऊपर या आस-पास कभी पानी वाला टैंक न रखे। पानी के टैंक को किचन के ऊपर रखने से रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है।


6. सभी लोग अपने घर को डैकोरेट करने के लिए एक्वेरियम रखते है लेकिन हमेशा दक्षिण दिशा में एक्वेरियम रखें क्योंकि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी, जो धन और सुख-समृद्धि बनाएं रखती है। 


7. घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तें ढोरी में परोह कर लगाएं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी घूस नहीं पाती और सौभाग्य हमेशा साथ देता है। 


8.  बैडरूम में लाइटिंग का भी खास ख्याल रखें। लाइट एेसे लगवाएं कि सीधी रोशनी पलंग पर न पड़े। इससे स्वास्थ्य खराब रहता है। 


9. आपके घर का मेन गेट पूर्व यानि ईस्ट दिशा की तरफ है तो वास्तु के हिसाब से इसका रंग सुनहरा या फिर नारंगी होना चाहिए। किसी कारण अलग इस तरह का पेंट नहीं करवाना चाहते तो आप इन रंगों की तस्वीर भी गेट पर लगवा सकते हैं। इससे भी फायदा मिलेगा। 


10. घरों में भगवान की मुर्तियां रखना अच्छा होता है लेकिन घर में भगवान शिव की नटराज प्रतिमा रखने से शांति चली जाती है और घर में हमेशा कलह होने लगता है।


11. ताजमहल को प्यार का प्रतीक कहा जाता है जिस वजह से कई लोग घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ताजमहल की तस्वीर या छोटी प्रतिमा घर में लाकर रख लेते हैं लेकिन कहा जाता है कि ताजमहल बेगम मुमताज का मकबरा है और मकबरे को घर में रखना अशुभ होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static