क्रिसमस पर ऐसे करें घर की डैकोरेशन, खिल उठेगा घर आंगन

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 12:14 PM (IST)

दिसंबर का महिना शुरू होते ही लोग क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारी शुरू कर देते हैं।इस फेस्टिवल को मनाने के लिए और सैंटा क्लॉज़ का स्वागत करने के लिए बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई तैयार रहता है। इस दिन लोग अपने घर के आंगन में क्रिसमस ट्री को लाइटस से सजाते हैं। लेकिन इस बार अगर अाप अपने घर में क्रिसमस की पार्टी रखने का सोच रहे हैं तो आप अपने घर को कुछ इस अंदाज में सजा सकते हैं। 

 

1. फायर प्लेस को सजाएं
फायर प्लेस को फूलों के हार और टहनियों के साथ सजाएं। संतरे और नींबू की शाखाओं से आप अपने घर को नेचुरल लुक दे सकते हैं।

2. घर के मुख्य द्वार को सजाएं
घर की इंटरस को फूलों, मालाओं से साजएं। इसमें लाल रंग के फर्न और बॉल को लटकाएं। इसके साथ आप फेरी लाइट्स भी लगा सकते है। जो आपके घर को अच्छा लुक देगी। 

3.पेपर डेकोरेशन 
क्रिसमस के फैस्टिवल में पेपर डेकोरेशन सबसे ज़्यादा किया जाता है। पेपर को स्टाइलिश तरीके से काट कर घर को सजाएं। गिफ्ट पैकिंग में भी पेपर डेकोरेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. डायनिंग एरिया
डाइनिंग टेबल को लाइटस, कैंडल और क्रिसमस लुक देने के लिए संतरे से सजाएं। इससे डाइनिंग एरिया अलग लुक देगा। 

5. ट्रेडिशनल लुक
घर को ट्रेडिशनल लुक देने के लिए लाल रंग का उपयोग कर सकते है। लाल रंग के रिबन से फ्लॉवर बनाएं और उन्हें डैकोरेशन का हिस्सा बनाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static