वेकेशन का मजा लेने के लिए बेस्ट हैं ये पांच जगहें , जाकर भूल जाएंगे सारी थकान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 12:57 PM (IST)

छुट्टियां शुरु होते ही हर कोई घूमने के लिए सबसे पहले शांत वातावरण तालाश करता है। सारे महीनों की थकान मिटाने के लिए ऐसी जगह तराशते हैं। यहां पर किसी भी तरह का शोर न हो। वर्किंग प्लेस का स्ट्रेस लेकर सब यह ही चाहते हैं किसी दूर शांति में जाकर सारी परेशानियों से छूटकारा पाया जा सके। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी ही सुंदर जगह तलाश रहे  हैं तो आइए बताते हैं आपको इनके बारे में.....

जयपूर

राजस्थान में पड़ने वाली यह जगह हर किसी का दिल मोह लेती है। जयपुर में होली के दिनों में जाना बहुत ही सही फैसला होगा क्योंकि यहां पर होली 3 दिन के लिए मनाई जाती है। पहले दिन हाथी महोत्सव, दूसरे दिन होलिका दहन और तीसरे दिन रंगों वाली होली खेलकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। यहां पर होली नए रीति -रिवाजों से मनाई जाती है। यहां पर हाथी वाली होली भी मनाई जाती है। जिसमें लोग हाथी पर बैठकर होली खेलते हैं। यहां की होली देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

PunjabKesari


उतराखंड

यहां की प्रकृति हर किसी का दिल मोह लेती है।पहाड़ों से ढकी यह खूबसूरत जगह पर्यटकों को मंत्र मुग्ध कर देती है। उतराखंड के ऋषिकेश का हर लुभावना नजारा दिल छू लेता है। यदि आपको ट्रेकिंग का शोक हैं तो आप ऋषिकेश जा सकते हैं। यह जगह आपकी छुट्टियां बीताने के लिए बेस्ट रहेगी।

PunjabKesari

मथुरा

मथुरा की होली तो वैसे भी हर कहीं मशहूर है। लठमार, लड्डू वाली होली से लेकर हर तरह की होली यहां खेली जाती है। कृष्ण भक्तों के लिए यहां की होली का आनंद लेना सबसे अच्छा साबित होगा। इसके साथ ही यहां घूमने के लिए भी बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं।


PunjabKesari

पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर में भी आप जाकर  होली का आनंद ले सकते हैं। पुष्कर में भी बहुत से धार्मिक स्थान है। यहां आप जाकर देवी- देवताओं के दर्शन कर सकते हैं। यहां के स्वादिष्ट खाने  का आनंद लेना न भूलें।

PunjabKesari

हिमाचल

हिमाचल का शांत माहौल आपको कहीं और जाने नहीं देगा।ऊंचे पहाड़ों से ढका यह सुंदर शहर यात्रियों का मन जीत लेता है। यहां के त्योहार और रीति रिवाज भी पर्यटकों को बहुत ही लुभाते हैं। छुट्टियां स्पेंड करने के लिए यह जगह भी किसी स्वर्ग से कम नहीं होगी।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static