Vidya Malavade अपनी टोन्ड बॉडी से कर रही हैं सब को हैरान, जानिए कैसे हैं एक्ट्रेस इतनी फिट और फैब्युलस

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 01:52 PM (IST)

शाहरुख खान स्टारर फिल्म चक दे इंडिया लोगों को बहुत पसंद आई थी। साथ में इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही विद्या मालवडे को भी काफी पसंद किया गया। विद्या मालवडे आज भी इतनी फिट और खूबसूरत हैं कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। दरअसल, विद्या मालवडे एक्टर होने के साथ एक योगा टीचर भी हैं, जो योगासनों का नियमित अभ्यास करती हैं।'चक दे! इंडिया' फेम विद्या का जन्म साल 1973 में हुआ था और उनकी उम्र इस वक्त 50 साल है। विद्या मालवडे योगासनों की मदद से खुद को इतना फिट और यंग रख पाती हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन-से योगासन करती हैं?

PunjabKesari

विद्या मालवडे करती हैं ये योगासन

इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल प्रोफाइल के मुताबिक , विद्या एक योग टीचर है जो आमतौर पर सभी योगासन करती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होनें एक योगा वीडियो शेयर की है, जिसमें वह पिंच मयूरासन, अर्थ पिंच मयूरासन और बालासन करते हुए नजर आ रही हैं.....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VidyaMMalavade (@vidyamalavade)

पिंच मयूरासन योग करने के फायदे

पिंच मयूरासन एक मुश्किल योगासन है जो बड़े स्वास्थय लाभ देता है। इसे करने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, दिमाग शांत होता है, फोकस बढ़ता है, चेहरे की चमक बढ़ती है, तनाव से राहत मिलती है और छाती, कलाई, पेट, हाथ, कंधे और कमर को मजबूती मिलती है।

PunjabKesari

मयूरासन और अर्ध पिंच मयूरासन के फायदे

मयूरासन और अर्ध पिंच मयूरासन भी पिंच मयूरासन की तरह ही फायदेमंद होते हैं। ये तीनों योगासन शरीर का बैलेंस और कंसंट्रेशन बढ़ाते हैं। वहीं शारीरिक सुंदरता और फिटनेस के लिए बहुत शानदार साबित होते हैं।

PunjabKesari

बालासन करने के फायदे

बालासन का नियमित अभ्यास करने से तनाव कम होता है और गहरी नींद मिलती है। एक रिसर्च के मुताबिक  पर्याप्त व गहरी नींद लेने से खूबसूरती और सेहत बढ़ती है। इन फायदों के अलावा, बालासन पेट की समस्याएं दूर करने में भी मदद करता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static