प्रेगनेंसी में क्यों हो जाते हैं डार्क निप्पल? जानें कैसे करें सही देखभाल

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 04:23 PM (IST)

नारी डेस्क : मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत और खास अनुभव होता है। लेकिन इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जो कभी-कभी उन्हें थोड़ा परेशान या चिंतित कर सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले इन बदलावों में त्वचा के रंग में परिवर्तन भी शामिल है। अक्सर देखा जाता है कि निप्पल और उसके आसपास का हिस्सा (एरिओला) गहरा या काला हो जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और आमतौर पर इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं होती।

क्यों डार्क हो जाते हैं निप्पल?

गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और मेलेनिन के बढ़ने से हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या होती है, जिससे निप्पल, गर्दन, कमर और अन्य हिस्सों का रंग गहरा पड़ सकता है। यह शरीर का प्राकृतिक तरीका है, जो बच्चे के जन्म और स्तनपान की तैयारी के लिए होता है।

PunjabKesari

ब्रेस्ट में होने वाले बदलाव

प्रेगनेंसी में शरीर स्तनपान के लिए खुद को तैयार करता है, इसलिए ब्रेस्ट में कई बदलाव दिखते हैं
स्तनों का आकार बढ़ना
संवेदनशीलता और कोमलता बढ़ना
नसों का अधिक दिखाई देना
निप्पल का बड़ा और उभरा हुआ होना
कोलोस्ट्रम (पीला गाढ़ा दूध) का निकलना
एरिओला पर छोटे-छोटे दाने (ग्लैंड्स) दिखाई देना।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

 

क्या निप्पल मसाज करना सही है?

प्रेगनेंसी के दौरान निप्पल की मसाज नहीं करनी चाहिए। इससे ऑक्सिटोसिन हार्मोन रिलीज हो सकता है, जो समय से पहले लेबर पेन को ट्रिगर कर सकता है। आप चाहें तो हल्के तौर पर जैतून तेल लगा सकती हैं, लेकिन मसाज से बचें।

PunjabKesari

क्या क्रीम लगानी चाहिए?

निप्पल के कालेपन को कम करने के लिए किसी भी तरह की क्रीम का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करें। प्रेगनेंसी के दौरान यह बदलाव सामान्य होता है और डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे त्वचा अपने पुराने रंग में लौट सकती है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level

 

बढ़ जाता है निपल्स का साइज

आखिरी दिनों में ब्रेस्ट साइज के साथ निप्पल का आकार भी बढ़ता है क्योंकि वह ब्रेस्टफीडिंग के लिए तैयार हो जाते हैं। कई बार सेबेशियस ग्लैंड (sebaceous gland) बढ़ने के कारण इस समय निपल्स पर छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं। ये ग्लैंड निपल्स को ड्राई नहीं होने देते।

PunjabKesari

देखभाल के आसान टिप्स

धूप से बचें, क्योंकि यह मेलेनिन को बढ़ा सकती है
डॉक्टर की सलाह से सनस्क्रीन का उपयोग करें
शरीर को हाइड्रेटेड रखें
हार्श साबुन और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें
नहाने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।

प्रेगनेंसी में निप्पल का काला होना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। सही देखभाल और संतुलित जीवनशैली से आप इस दौरान खुद को स्वस्थ और आरामदायक रख सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static