Year Ender 2025: वो फिल्मी सितारे जिनकी गोद भरी, किसी के घर आई लक्ष्मी, तो किसी ने दिया बेटे को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 10:16 AM (IST)

 नारी डेस्क:  साल 2025 बॉलीवुड सितारों के लिए खुशियों से भरा रहा। कई सेलेब्स ने इस साल पेरेंटहुड का आनंद महसूस किया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशखबरी साझा की। किसी के घर बेटी (लक्ष्मी) का जन्म हुआ, तो किसी के घर बेटे ने जन्म लेकर परिवार को पूरा कर दिया। आइए जानते हैं इस साल किन-किन सितारों के घर गूंजी किलकारी।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे विक्की कौशल और कटरीना कैफ, जिन्होंने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया। कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर पहले से ही ट्रेंड में थी और जैसे ही कपल ने बेटे के जन्म का ऐलान किया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। दोनों के पोस्ट पर लाखों लाइक्स आए और फैंस ने ‘मिनी विक्की’ देखने की इच्छा भी जताई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बी-टाउन का पावर कपल कियारा और सिद्धार्थ भी इसी साल पेरेंट्स बने। 15 जुलाई 2025 को कपल ने अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया। कुछ समय बाद उन्होंने बेटी का सुंदर नाम भी रिवील किया  सरायाह मल्होत्रा। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैन्स इस स्टार कपल को नई पारी की बधाई देने लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

राजकुमार राव और पत्रलेखा

15 नवंबर 2025 का दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा की जिंदगी का सबसे खास दिन बन गया। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर कपल ने बेटी को जन्म दिया। इस डबल सेलिब्रेशन ने फैंस को भी खुश कर दिया। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी फैमिली कम्प्लीट होने की बात साझा करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

क्रिकेट और बॉलीवुड के इस लोकप्रिय कपल  केएल राहुल और अथिया शेट्टी  ने भी इस साल पैरेंटहुड की खुशियों का अनुभव किया। 24 मार्च 2025 को कपल ने अपनी बेटी का जन्म किया और उसका सुंदर नाम रखा  इवारा। सुनील शेट्टी ने नानू बनने की खुशी भी बड़े गर्व से सोशल मीडिया पर शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

सागरिका घाटगे और जहीर खान

‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने 8 साल की शादी के बाद 16 अप्रैल 2025 को अपने पहले बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा। लंबे इंतजार के बाद आई ये खुशखबरी उनके फैंस के लिए भी बेहद खास रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

साल 2025 की खुशहाल लिस्ट में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है। 19 अक्टूबर को दोनों ने अपने बेटे का वेलकम किया। कुछ दिनों बाद कपल ने अपने बेटे का नाम रिवील करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम नीर रखा है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस नाम को बेहद प्यारा बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

साल 2025 में बी-टाउन के लिए खुशियों की बरसात रही। कई स्टार कपल्स की जिंदगी में नन्हें मेहमानों की एंट्री हुई और फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार और दुआएं दीं। नए पेरेंट्स बने इन सभी सेलेब्स को हमारी तरफ से भी ढेर सारी बधाइयां!  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static