1.6 लाख की साड़ी में नजर आई यामी गौतम, रॉयल लुक के दिवाने हुए फैंस

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 04:03 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम  शादी के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। उनका अकसर  नई- नवेली दुल्हन की तरह सज- धजा  रहना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  एक बार फिर उन्होंने अपने रॉयल लुक से फैंस को दिवाना बना दिया है।  गणेश चतुर्थी के मौके पर यामी गुलाबी ने बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिसकी कीमत 1.6 लाख बताई जा रही है। 

PunjabKesari

गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने येलो ग्रीन कलर का फुल स्लीव्स का सिल्क का ब्लाउज पहना हुआ था।  यामी ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए बालों को बांधा हुआ है। इसके साथ उन्होंने हेवी ज्वेलरी भी पहन रखी थी। उनका यह सोबर और एथनिक लुक लोगों को खूब पसंद आया। 

PunjabKesari
बता दें कि यामी गौतम  अपनी फिल्म ”भूत पुलिस” को प्रमोट करने डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंची थी, जहां वह ये साड़ी पहने नजर आई थी। यामी पहली बार शादी के बाद किसी शो का हिस्सा बनी थी। माधुरी, जैकलीन और भारती ने एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बहुत सुंदर लग रही थी। क

PunjabKesari
याद हो कि यामी ने उन्होंने 4 जून को अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर  दिया था। . उनकी शादी डायरेक्टर-राइटर आदित्य धर के साथ हुई है, इसके बाद से ही वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने  अपनी शादी के कई फंक्शन में रेड कलर को चुना था।  उनका दुल्हन का जोड़ा भी लाल रंग का था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static