दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पिता का अपनी ही बेटी के साथ है संबंध, दोनों के हैं बच्चे भी

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 06:10 PM (IST)

दुनिया के सबसे अमीर आदमी  एलन मस्क का वैसे तो विवादों से चोली-दामन का साथ है लेकिन उनके पिता ने जो कारनामा कर दिखाया है उसके आगे तो सभी विवाद छोटे पड़ गए हैं। बिजनेसमैन के पिता एरोल मस्क का अपनी सौतेली बेटी के साथ संबंध था। इतना ही नहीं दोनों के दो बच्चे भी हैं। एरोल ने खुद इस बात का खुलासा किया है। 

PunjabKesari

तीन साल पहले ही एलन मस्क के पिता और उनकी सौतेली बेटी को दूसरा बच्चा हुआ है। 76  वर्षीय एरोल ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि-  उन्होंने एलन की सौतेली बहन जाना के साथ संबंध बनाया था। साल 2019 में उनकी दूसरी संतान के रूप में बेटी का जन्म भी हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कहा- पृथ्वी पर केवल एक ही चीज है जिसके लिए हम रीप्रोड्यूस करते हैं।

PunjabKesari

हैरानी की बात यह है कि एरोल मस्क और उनकी सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट की उम्र के बीच 41 साल का अंतर है। बताया जा रहा है कि जाना बेजुइडेनहाउट एरोल की दूसरी पत्नी हीड बेजुइडेनहाउट की बेटी हैं, जिनसे उन्होंने 1979 में एलन मस्क की मां मेय हल्दमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। एरोल मस्क और जाना का पहला बच्चा 2017 में हुआ था, अब तीन साल पहले बेटी हुई है। 

PunjabKesari

खबराें के मुताबिक, एलन मस्क अपने पिता को पसन्द नहीं करते हैं, इसके पीछे की वजह यही मानी जा रही है। वह अकसर  एरोल के बारे में बुरा ही कहते थे। एलन ने एक बार कहा था कि-  मेरे पिता बेहद खराब इंसान हैं। आप जो भी बुरी चीज सोच सकते हैं, वो पिता एरोल मस्क ने किया है। वे अभी भी दोनों के रिलेशन के बारे में थोड़ा डरावना महसूस करते हैं, क्योंकि वह उनकी बहन है, उनकी सौतेली बहन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static