World Pulses Day: महिलाएं जरूर खाएं ये दालें, नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 04:06 PM (IST)

महिलाएं भले ही घर व परिवार को बखूबी तरीके से संभालती हैं। मगर बात खुद की सेहत की आने पर वे इसे नजरअंदाज कर देती हैं। मगर बढ़ती उम्र में महिलाओं को अपनी डेली डाइट का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, 40 के बाद महिलाओं को हड्डियों, मेनोपॉज आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन्हें इस दौरान प्रोटीन, कैल्शियम व अन्य जरूरी तत्वों से भरपूर चीजें अपनी डेली डाइट में शामिल करने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको 'World Pulses Day' यानि ‘अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ के खास मौके पर कुछ दालों के बारे में बताते हैं, जिसका सेवन करने से आपको हेल्दी रहने में मदद मिलेगी।

अरहर की दाल

अरहर यानि तूअर दाल प्रोटीन, हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स, ऑयरन व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, हेल्दी हार्ट के लिए अरहद की दाल फायदेमंद होती है। ऐसे में दिल के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

चना दाल

चना दाल ज्यादा लोगों को खाने में पसंद होती है। मगर यह टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा होती हैं जो हाईपरटेंशन की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम आदि तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा डायबिटीक पेशेंट्स के लिए भी चना दाल फायदेमंद मानी जाती है।

उड़द की दाल

उड़द की दाल में प्रोटीन, आयरन व अन्य जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से मसल्स की ग्रोथ होने के साथ हड्डियों में मजबूती आती है। इसके साथ ही इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल सही रहता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

मसूर की दाल

अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अपनी डाइट में मसूर दाल शामिल कर सकती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मसूर दाल का सेवन करने से साइनस और पीठ-दर्द जैसी परेशानियां दूर रहती है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन,फोलिक एसिड और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में मांसपेशियों व हड्डियों के विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत होने से पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती है।


pc: helpguide.org, freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static