Womens Day Special: महाराष्ट्र सरकार का महिला अफसर को तोहफा, कम हुआ वर्किंग Hour

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 02:05 PM (IST)

अंतराष्ट्रीय महिला   दिवस पूरे भारत में मनाया जा रहा है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए सरकार भी महिलाओं को तोहफा देने में पीछे नहीं रही। महाराष्ट्र सरकार ने कल महिलाओं को तोहफा देते हुए उनके काम करने के घंटे कम कर दिए हैं। मंगलवार यानि की आज से महिलाएं अब सिर्फ 8 घंटे ही काम करेंगी। मुंबई  पुलिस अध्यक्ष संजय पांडे ने इस संंबंध में आर्डर जारी किए हैं ताकि महिलाएं घर और अपनी ड्यूटी  के बीच संतुलन बनाए रखें

 

संजय पांडे ने की थी इसकी पहल

अधिकारियों ने सोमवार को यह ऐलान किया कि मंगलवार से महिला पुलिसकर्मीयों को सिर्फ 8 घंटे ही डयूटी देनी पड़ेगी। पांडो ने ही राज्य के डीजीपी  अधिकारी अध्यक्ष से जनवरी में ड्यूटी कम करने की शुरुआत की थी।

PunjabKesari

 

क्या होगा ड्यूटी का समय

एक अधिकारी ने बताया कि , ''सीपी के आदेश के अनुसार महिलाओं के पास अपनी ड्यूटी को लिए दो विकल्प रखे गए हैं। पहली  विकल्प में उन्हें 3 शिफ्ट में काम करना होगा। जो कि सुबह 8 बजे से दोपहर के 3 बजे तक, दोपहर में 3 बजे से लेकर रात 10 बजे और रात 10 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक का है। वहीं दूसरा विकल्प में शिफ्ट का समय सुबह 7 बजे से लेकर दिन के 3 बजे , दिन के 3 से लेकर रात 11 बजे और रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक का है। ''

 

 आदेश में क्या बताया गया

आदेश में बताया गया कि सीनियर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी   के समय को लेकर महिलाओं के साथ चर्चा करनी चाहिए और दोनों विक्लपों के मुताबिक ही उन्हें  ड्यूटी देनी चाहिए । पहल के काम को पूरा करते हुए अगर कोई  भी सवाल उठते हैं तो  महिलाएं  पुलिस अधिकारी डीसीपी से संपर्क कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static