Women Day Special: महिलाओं को मिला खास तोहफा, इन स्मारकों में घूमने के लिए मिलेगी फ्री एंट्री

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 03:07 PM (IST)

हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को 'International Women’s Day' यानि 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया जाता है। ऐसे में महिलाओं के इस खास दिन पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महिलाओं को एक तोहफा दे रहे हैं। गिफ्ट की बात करें तो इस दिन महिलाएं ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री में घूम सकती हैं। इस पर एएसआई ने ऐलान किया हैं कि महिला दिवस के खास अवसर पर सभी महिलाएं केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारकों या पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों को बिना टिकट यानि फ्री में देख सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

देशी और विदेशी महिला पर्यटक करें घूमने का प्लान

बता दें, सरकार द्वारा दिए निर्देश मुताबिक देसी विदेशी महिला पर्यटक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। ऐसे में आप अपनी महिला साथियों के साथ इस बात वुमेन डे को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकती हैं।

PunjabKesari


कब से हुई थी महिलाओं को एंट्री फ्री देने की शुरुआत

बता दें, हर साल विश्वभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ऐसे में महिलाओं के इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने साल 2019 को इंटरनेशनल महिला दिवस पर एक नई चीज की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय व विदेशी महिला पर्यटकों के लिए स्मारकों में फ्री एंट्री देने का फैसला लिया था। ऐसे में 2019 से हर साल 8 मार्च के दिन महिलाएं ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक स्मारको को बिना पैसे यानि फ्री में घूमने का मजा ले सकती हैं। एएसआई के महानिदेशक वी. विद्यावती द्वारा जारी एक निर्देश के मुताबिक इस साल भी महिलाएं फ्री में घूमने का आनंद उठा सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

चलिए जानते हैं महिलाएं इस वुमेन डे पर किन स्मारकों में फ्री में घूमने का मजा उठा सकती हैं।

आप आगरा में स्थित प्यार का प्रतीक ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, हैदराबाद में गोलकोंडा, चारमीनार के साथ कई ऐतिहासिक स्मारकों को फ्री देख सकते हैं। आपको इसके लिए किसी भी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं देने पड़ेगी। ऐसे में आप अपनी महिला साथियों के साथ इस वुमेन डे पर अच्छे से एन्जॉय कर सकती हैं।

PunjabKesari

pc: pinterest


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static