Women Day पर महिलाओं को ASI का तोहफा, ताजमहल सहित इन स्मारकों में मिलेगी फ्री एंट्री

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 10:32 AM (IST)

आज यानी 8 मार्च को दुनियाभर में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को मनाने का खास महत्व महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक आदि तौर पर बढ़ावा देना होता है। साथ ही समाज में फैले लैंगिक समानता को कम करने व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति अलर्ट करना है। ऐसे में सरकार की तरफ से महिलाओं को उपहार के तौर पर उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री में घूमने का मौका दिया है। बता दें, इस बार महिला दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) और जिलाधिकारी महिलाओं को आगरा में फ्री एंट्री दी है। 

PunjabKesari

इस जगह पर लें घूमने का मजा 

सरकार की ओर से महिलाओं को प्यार का प्रतीक ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी के साथ कई ऐतिहासिक स्मारकों में घूमने के लिए फ्री में एंट्री देने का फैसला किया है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

जारी हुआ यह आदेश

एएसआई के जॉइंट डायरेक्टर जनरल एम. नांबिराजन द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार भारतीय व विदेश महिलाओं को घूमने के लिए नि: शुल्क एंट्री दी है। ऐसे में वे वहां के ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थलों में घूमने का आनंद मना सकती है। इसके लिए महिलाओं को किसी भी तरह की कोई टिकट भी बुक नहीं करवानी पड़ेगी। साथ ही वे ताजमहल के साथ शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों को भी देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

18 अप्रैल को भी फ्री एंट्री

हर साल 18 अप्रैल को 'विश्व धरोहर दिवस' (world heritage day) मनाया जाता है। ऐसे में ASI ने इस खास दिन पर भी इस ऐतिहासिक स्मारकों में भी घूमने के लिए फ्री एंट्री रखी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static