एक साल पहले नारी शक्ति ने दुनिया को सुनाई थी Operation Sindoor की कहानी

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 05:59 PM (IST)

नारी डेस्क: ठीक एक साल पहले  'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जानकारी दी थी जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था। यह एक ऐसा अभियान था जिसने लोगों में इसके विस्तृत विवरण जानने की उत्सुकता जगा दी थी; ये विवरण बाद में कुछ ऐसे सैन्य अधिकारियों द्वारा दुनिया के सामने पेश किए गए, जो आगे चलकर इस कार्रवाई का चेहरा बन गए। ऑपरेशन सिंदूर की प्रगति की जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के जरिए जनता तक पहुंचाई गई। 

PunjabKesari
मीडिया के सवालों का दिया बेबाकी से जवाब

ये ब्रीफिंग नियमित रूप से महिला अधिकारियों कर्नल सोफ़िया कुरैशी (सेना), विंग कमांडर व्योमिका सिंह (भारतीय वायु सेना),  द्वारा आयोजित की  गई थीं।  इन अधिकारियों ने भारतीय सशस्त्र बलों के ऐसे अग्रणी कर्मियों के रूप में पहचान बनाई, जो 2025 में आतंकी कैंपों के खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई के प्रमुख चेहरे बन गए। युद्ध के दौरान मीडिया के सवालों पर बेबाक जवाब देने के कारण इन अधिकारियों ने काफी लोकप्रियता हासिल की। चलिए जानते हैं जानें दुश्मनों को धूल चटाने वाली इन तीन बहादुर महिलाओं के बारे में 


विंग कमांडर व्योमिका सिंह

विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की एक साहसी और प्रेरणादायक अधिकारी हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने 2024 में गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना की महिला मोटरसाइकिल टीम का नेतृत्व किया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि सम्पूर्ण महिला सशक्तिकरण के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई। 2016 में, कर्नल कुरैशी भारतीय सेना की किसी टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं, जिन्होंने एक बहु-राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया। व्योमिका का नाम संस्कृत शब्द 'व्योम' से लिया गया है जिसका अर्थ है 'आसमान'। बचपन से ही उनका सपना था कि वह आसमान में उड़ान भरें। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान नेशनल कैडेट कोर (NCC) में भाग लिया और बाद में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। 

PunjabKesari
कर्नल सोफिया कुरैशी 

कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म वडोदरा में हुआ था। वह एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां उनकी तीसरी पीढ़ी भारतीय सेना में सेवा दे रही है। उनके पिता और दादा भी भारतीय सेना के सम्मानित अधिकारी रहे हैं। सोफिया ने अपनी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय EME से प्राप्त की और फिर महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया। वर्तमान में, कर्नल सोफिया सिग्नल कोर में एक अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं और एक टीम का नेतृत्व कर रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी के पति कर्नल ताजुद्दीन बागेवाड़ी भी भारतीय सेना के एक सम्मानित अधिकारी हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static