पति से तंग आकर पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, यमराज की जगह मगरमच्छ से हो गया सामना, फिर सारी रात...
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 02:51 PM (IST)

नारी डेस्क: कहते हैं कि इंसान के साथ होता वही है जो उसके नसीब में लिखा होता है। अब एक महिला की कहानी ही सुन लीजिए जिसने पति से तंग आकर गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन वहां उनका यमराज से निहीं बल्कि मगरमच्छ से सामना हो गया। मरने के लिए कूदी महिला ने एक पेड़ के सहारे अपनी जान बचाई। इस पूरे वाक्य पर एक फिल्म भी बन सकती है, चलिए जानते हैं पूरा मामला।
यह भी पढ़ें: संजय दत्त की जिंदगी का वो मनहूस दिन, जब 3 घंटे तक रोए थे फूट- फूट कर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को एक महिला पति से झगड़े के बाद गंगा में कूद गई, हालांकि इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसने गलत कदम उठा लिया। वह जैसे- तैसे किनारे की ओर तैरकर बढ़ती तभी उसका सामना मगरमच्छ से हो गया। डर के मारे मालती का शरीर कांपने लगा, जिसके बाद वह डर के मारे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।
यह भी पढ़ें: पंजाब के इस नन्हे बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद
वह रात भर पेड़ पर ही चढ़कर बैठी रही, सुबह जब आस-पास के गांव के लोग गंगा किनारे से गुजर रहे थे, तब उसने मदद के लिए आवाज लगाई। पेड़ से उतरने के बाद महिला सीधा पुलिस थाने गईमहिला ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है और घरेलू कलह से परेशान होकर गंगा मे कूद गई थी। पुलिस से महिला ने कहा कि नदी में कूदने के बाद वह तैरकर अमरुद के बाग तक पहुंच गई, तभी उसको नदी में तैरता एक जानवर दिखाई दिया तो वह पेड़ पर चढ़ गई और रात भर पेड़ पर बैठी रही।