इन मजबूरियों के कारण पति के अफेयर को भी असेप्ट करती हैं महिलाएं, नहीं लेती कोई एक्शन

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 03:20 PM (IST)

पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर बना होता है और अगर यह नींव हिल जाए तो वो रिश्ता दोबारा नहीं बन पाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पत्नी सिर्फ आपसे ही प्यार करें या फिर आपके बारे में ही सोचे तो एक पत्नी को भी यह पूरा हक है कि वह भी पति के दिल में खुद को ही देखे। लेकिन ऐसा कईं बार होता है कि पति पत्नी का रिश्ता उसके अफेयर के कारण खराब हो जाता है। आपने कईं ऐसी महिलाएं देखी होंगी जिनके पति का दूसरी बीवी के साथ चक्कर होता है लेकिन फिर भी वह पतियों के साथ रहने को मजबूर होती हैं और कोई एक्शन नहीं लेती हैं। 

PunjabKesari

ऐसी स्थिती में हर कोई महिला को कसूरवार ठहराता है लेकिन महिलाएं ऐसे पति के साथ रहने के लिए मजबूत होती हैं। कभी अपने बच्चों के लिए और कभी समाज के तानों की वजह से। लेकिन समाज की निगाह में फिर भी एक महिला ही गलत होती है। लोग एक महिला पर ही तरह तरह के सवाल उठाते हैं हालांकि महिलाओं को इन सवालों को कुछ कारणों के कारण सहना पड़ता है। 

इन मजबूरियों के कारण रहती हैं चुप 

1. समाज में बदनामी का डर 

सबसे बड़ी जो एक महिला की मजबूरी होती है वह होती है समाज का डर। क्योंकि आज भी ऐसे मामलों में लोग एक मर्द पर नहीं बल्कि एक महिला पर सवाल उठाते हैं। उसपर ही उंगली उठाई जाती है जिसके कारण उसे अपने पति के साथ रहना ही पड़ता है। हालांकि, वह एक एक दिन घुट घुट कर जीती है लेकिन इस एक मजबूरी के कारण उसे पति को इसी रूप में असेप्ट करना पड़ता है। 

2. बच्चों के लिए 

इस बात से कोई मुंह नहीं फेरता है कि हर घर में लड़ाई होती है और कईं बार ऐसी लड़ाईयां इतना भयानक रूप ले लेती हैं कि बात एक दूसरे से अलग होने तक पहुंच जाती है लेकिन एक महिला को और एक मां को अपने बच्चों के खातिर रूकना पड़ता है। बहुत बार ऐसा देखा गया है कि पति के अफेयर को वह इसलिए भी असेप्ट कर लेती हैं ताकि उसके छोटे छोटे बच्चों की जिंदगी तबाह न हो जाए और बच्चों का बचपन न बिखर जाए। 

3. माता-पिता का सपोर्ट न करना 

लड़की के जन्म होते ही बार बार उसे यही कही जाता है कि यह घर तुम्हारा नहीं है और जब वह ससुराल में जाती है तो वहां उसे कहा जाता है कि यह तुम्हारा असल घर नहीं है। वह जब एक महिला अपने माता पिता के साथ इस संबंध में बात करती है तो माता पिता भी उसे घर पर रखने के लिए तैयार नहीं होते है। वह खुद की बेटी को ही एडजस्ट करने के लिए कहते हैं। 

4. आर्थिक तंगी के कारण 

PunjabKesari

बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जो आज भी पैसे के लिए अपने पति पर निर्भर है। उनके पति जहां काम काज को संभालते हैं तो वहीं महिलाओं के हाथ में घर की कमान होती है। ऐसे में वह इस बात से डरती हैं कि अगर वह अपने पति से अलग हो जाएगी तो उसका और उसके बच्चों का खर्चा कौन करेगा। 

5. लोगों के सवाल 

ऐसी स्थिती में अगर एक महिला अलग हो जाए तो मर्द से नहीं बल्कि एक औरत से सवाल किए जाते हैं। कि उसने ऐसा क्यों किया। इतना ही नहीं लोग तो यह तक कहने लगते हैं कि महिला का ही बाहर अफेयर होगा। 

लेकिन आज समाज बदल रहा है और ऊपर लिखे कारणों की वजह से महिलाएं अक्सर चुप कर जाती हैं लेकिन आपको इसके साथ लड़ना चाहिए और  पूरे हक के साथ अलग होना चाहिए। क्योंकि अगर आपका पति ऐसा कर सकता है तो आप भी अलग होने का पूरा हक रखती हैं। 

1. न समझें खुद को कम 

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं और आप ऐसा बिल्कुल मत सोचिए कि आप पति के बिना कुछ नहीं हैं बल्कि आज कल तो समाज में ऐसी कईं महिलाएं जो सिंगल मदर हैं और अपना और अपने बच्चों का अच्छा ख्याल रख रहीं हैं। 

2. खुद को न समझें कसूरवार 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक महिला हमेशा अपने पति की गलतियों की जिम्मेदार खुद को मानती हैं लेकिन आपको इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। गलती आप के पति न की है तो आप क्यों समाज वालों से नजरें चुराएं। 

PunjabKesari

3. खुलकर रखें अपनी बात 

अगर समाज या फिर आपके माता पिता आपको सपोर्ट नहीं कर रहे हैं तो आपको कमजोर होने की जरूरत नहीं। भुले नहीं कि एक महिला के लिए  वह अकेली बहुत है। इसलिए समाज वाले चाहे आप पर उंगली उठाएं लेकिन आप समाज की बातों को अनुसना करें क्योंकि आप जानती हैं कि आप सही हैं और इसके लिए आपको कोई सबूत देने की जरूरत नहीं। 

4. भावुक होकर बर्बाद न करें जिंदगी 

जब आपको आपके पति के बारे में यह सब बातें पता लगती हैं तो आप एक चांस दे सकती हैं, दूसरां चांस दे सकती हैं लेकिन आप भावुक होकर या फिर प्यार में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती हैं। इसलिए एक जगह रुकने से अच्छा है कि आप भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static