ब्रेकअप के बाद लड़के ने ऑफिस में घुसकर Ex Girlfriend पर घोंपे चाकू, खुद भी की Suicide की कोशिश
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 11:17 AM (IST)
नारी डेस्क: पंजाब के मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान उसके ही पूर्व प्रेमी के तौर पर हुई है। जानलेवा हमले के बाद हमलावर ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से युवती की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान पटियाला की रहने वाली डिंपल के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ेगा ये सबसे छोटा हथियार, इंसानी बाल से भी हजारों गुणा है बारीक
शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों एक ही प्राइवेट फर्म में काम करते थे, जो पैकर्स एंड मूवर्स सर्विस देती है। वे लगभग तीन साल से साथ काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। हालांकि कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी बुरी तरह टूट गया था और कथित तौर पर उसे काफी मानसिक परेशानी हो रही थी। उसने डिंपल के साथ बिगड़े रिश्ते को सुधारने की कई बार कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिशें नाकाम रहीं। नतीजतन, वह और ज़्यादा परेशान हो गया और अलगाव को स्वीकार नहीं कर पा रहा था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद नोएडा में बड़ा हादसा.... सोसायटी के 12वें फ्लोर पर लगी भयंकर, फंसे कई लोग
गुरुवार देर शाम आरोपी कंपनी के ऑफिस पहुंचा, जहां उसका मृतका के साथ तीखा झगड़ा हुआ। इस बढ़ती बहस के बीच हरविंदर ने डिंपल पर गुस्से में आकर हमला कर दिया और चाकू से एक दो बार नहीं कम से कम 20 बार वार किए। इस खौफनाक मंज़र को देखकर ऑफिस में मौजूद दूसरे कर्मचारी बुरी तरह डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। हरविंदर का गहन इलाज चल रहा है। पुलिस अब हमले के असली मकसद और दोनों के रिश्तों के इतिहास की विस्तार से जांच कर रही है।

