Play School में बच्चे ने पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने मासूम के प्राइवेट पार्ट पर लगा दिया गर्म चाकू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 10:45 AM (IST)

नारी डेस्क: हमारे देश में अध्यापक को भगवान का रूप माना जाता है क्योंकि पह सही रास्ते पर चलना सिखाते हैं, और अच्छे संस्कार देकर छात्र का भविष्य उज्जवल बनाते हैं। पर अब ऐसा नहीं रहा कुछ अध्यापक तो अब राक्षस बनते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में   एक प्राइवेट स्कूल की नर्सरी टीचर ने  5 साल के एक बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर गर्म चाकू से दाग दिया। बच्चे ने पैंट में पेशाब कर दिया था क्योंकि उसे टॉयलेट जाने की इजाज़त नहीं मिली थी।

 
यह भी पढ़ें: सिगरेट पीने वालों से ज्यादा इससे दूर रहने वालों को फेफड़ों के कैंसर का खतरा

बच्चे के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीचर, प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनका बेटा जो पांडेपुर के सरीन सोनी प्ले स्कूल में नर्सरी का छात्र है, 24 जुलाई को घर लौटा और अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की।  जांच करने पर बच्चे की मां को वहां एक छाला दिखाई दिया। पिता का आरोप है कि टीचर प्रीति कुशवाहा ने बच्चे को तब चोट पहुंचाई जब उसने अपनी पैंट में पेशाब कर दिया था, क्योंकि उसे वॉशरूम जाने की इजाज़त नहीं दी गई थी।


यह भी पढ़ें: क्या रोज 5 मिनट तक उल्टा लटकने से बालों की बढ़ती है ग्रोथ? 
 

शिकायत के मुताबिक, आरोप है कि टीचर बच्चे को दूसरे कमरे में ले गईं, गैस स्टोव पर चाकू गर्म किया और उससे उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया। जायसवाल ने बताया कि वह 25 जुलाई को अपनी पत्नी और बेटे के साथ शिकायत करने स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के पास गए थे, लेकिन उनका आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि कुशवाहा, स्कूल मैनेजमेंट और प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इनमें धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 118(1) (खतरनाक हथियारों या तरीकों से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static