महिलाओं को होता है सबसे ज्यादा इन 5 बीमारियों का खतरा, जानिए कारण और बचाव के तरीके

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 04:16 PM (IST)

महिलाएं अक्सर काम, पढ़ाई और परिवारिक जिम्मेदारी के कारण अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं। इसके बाद अगर किसी बीमारी की शुरुआत भी होती है तो वे लक्षणों को पहचान नहीं पातीं और समय के साथ-साथ वे गंभीर बीमारी का रूप ले सकते हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत की ओर खास ख्याल देना चाहिए। इस स्टोरी में हम महिलाओं को होने वाली कॉमन बीमारियां, उनके लक्षण और उनसे बचने के तरीके के बारे में जानेंगे....

1. ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे कॉमन समस्या मानी जाती है। हार्मोनल बदलाव या अन्य कारणों से यह समस्या हो सकती है।दरअसल, जब ब्रेस्ट कोशिक के डीएनए को नुकसान होता है तब स्तन कैंसर होता है।  BRCA1 और BRCA2 जीन का म्यूटेशन ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है और यह पैरेन्ट्स से बच्चों में पहुंच सकता है।ब्रेस्ट कैंसर की जांच मैमोग्राम और एमआरआई द्वारा की जाती है। ब्रेस्ट कैंसर का इलाज लम्पेक्टोमी द्वारा किया जाता है जो कि स्तन कैंसर के ट्यूमर हटाने की प्रयास है। वजन को कंट्रोल करके ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है।

PunjabKesari

2. हार्ट डिसीज

हार्ट संबंधित समस्या पुरुष और महिलाओं में काफी कॉमन हो गई है। हार्ट इंसानी शरीर का सबसे जरुरी अंग है। जब भ्रूण बनता है तब से ही हार्ट अपना काम शुरु कर देता है और मृत्यु होने तक करता ही रहता है। महिलाओं को हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है जिनमें शामिल है-

PunjabKesari

एथेरोस्क्लेरोसिस

यह धमनियों के कठोर होने का कारण होती है। इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक को जोखिम रहता है।

असामान्य धड़कन

इस स्थिति में हार्ट की रिदम असामान्य हो जाती है।

हार्ट मसल्स का कठोर होना

इस स्थिति में हार्ट के मसल्स मोटे और कठोर हो जाते है, जिसके कारण थकावट, पैरों में सूजन और सांस की तकलीफ होने लगती है।

हार्ट डिसीज के कारण
1. डायबिटीज
2. मोटपा
3.धूम्रपान
4. फैमिली हिस्ट्री
5.डिप्रेशन
6.किडनी की बीमारी
7. हाई ब्लड प्रेशर वाली महिलाओं में हार्ट रोग विकसित होने का खतरा ज्यादा होता है।

PunjabKesari

हार्ट डिसीज से बचने का तरीका

1. तली हुई चीजें और नमक का सेवन ना करें।
2. हेल्दी लाइफस्टाइल का चयन करें।
3. कम से कम हफ्ते में 3-4 दिन एक्सरसाइज जरुर करें।
4. शरब से दूर बनाएं।
5. दवाएं समय पर लें।
6. कोलेस्ट्रॉल,डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें
7. तनाव ना लें।
8. बैलेंस डाइट लें।

3.डिप्रेशन

महिलाएं कई बार उदास महसूस करती है।यदि ये भावनाएं लंबे समय तक हनी रहती है तो यह उस महिला और उसके आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है। यह स्थिति डिप्रेशन कहलाती है। इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।

PunjabKesari

डिप्रेशन के ये हैं कारण
1. स्ट्रेस
2. पोषण की कमी
3. दिमाग में केमिकल का असंतुलन
4. कुछ जिंदगी में घटी घटनाएं
5. हेल्थ कंडीशन
6. हार्मोन असंतुलन

डिप्रेशन का इलाज 


1. डिप्रशन से बचने के लिए खुलकर बात करें और डॉक्टर से भी मिलें।
2. डिप्रेशन से पीड़ित लोगों को पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए।
3. रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।
3. पौष्टिक डाइट वें।
4. सोशल नेटवर्किंग से दूर रहें।

4.मोटापा

महिलाओं में मोटापा पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण हो सकता है। मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को डायबिटीज और हार्ट संबंधित बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

मोटापा के ये हो सकते है कारण

1.स्ट्रेस 
2.एक्टिव ना रहना
3. खाना न खाना
4.दवाएं ज्यादा लेना
5. डिप्रेशन
6. हार्ट की बीमारी
7. कैंसर

मोटापे को ऐसे करें कम

1.रोजना करें एक्सरसाइज
2.सही न्यूट्रिशन
3. लाइफस्टाइव में बदलाव
4. मिठाई से बचें
5. तली हुई चीजों से परहेज करें
6. ज्यादा खाने से भी बचें

5. डायबिटीज

डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है तब होता है, जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। डायबिटीज दो तरह की होती है, टाइप 1 और टाइप 2

PunjabKesari

महिलाओं में डायबिटीज के कारण

1. बुढ़ापा
2. ज्यादा वजन हो जाना
3. एक्सरसाइज की कमी
4. हाई कोलेस्ट्रॉल
5. हाई ब्लड प्रेशर
6. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

PunjabKesari

डायबिटीज से बचने का तरीका

1. अच्छी डाइट लें।
2. एक्सरसाइज करें।
3. वजन बढ़ने न दें।
4. शराब न पिएं।
5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
6. तली हुई चीजों से परहेज करें।
7.हेल्डी ब्लड कोलेस्ट्रॉल बनाएं रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static