बॉलीवुड के शहनशाह की वजह से टूटी थी Salim–Javed की दोस्ती

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:29 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के इतिहास में अगर सबसे कामयाब लेखक जोड़ियों की बात की जाए, तो सलीम खान और जावेद अख्तर का नाम सबसे ऊपर आता है। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी फिल्में दीं, जिन्होंने कहानी कहने का अंदाज ही बदल दिया। एक समय ऐसा भी आया जब जिस फिल्म पर दोनों का नाम होता था, उसका हिट होना तय माना जाता था। लेकिन इतनी आइकॉनिक जोड़ी के बीच एक दौर ऐसा भी आया जब दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई और उनकी राहें अलग हो गईं।

दोस्ती में क्यों आई थी दरार?

सलीम–जावेद की दोस्ती टूटने की वजह भी एक बड़ी फिल्म ही बनी। बताया जाता है कि यह मतभेद फिल्म मिस्टर इंडिया को लेकर शुरू हुआ। इस फिल्म के लिए दोनों चाहते थे कि अमिताभ बच्चन काम करें, लेकिन अमिताभ बच्चन ने यह कहकर फिल्म ठुकरा दी कि वह ऐसी फिल्म नहीं करेंगे जिसमें उनका चेहरा स्क्रीन पर नजर ही न आए और सिर्फ आवाज सुनाई दे।

PunjabKesari

एक फिल्म ने बदल दिए रिश्ते

अमिताभ बच्चन के फिल्म से इनकार करने के बाद जावेद अख्तर उनसे नाराज हो गए और उन्होंने फैसला किया कि वे आगे बिग बी के साथ काम नहीं करेंगे। वहीं सलीम खान इस फैसले से सहमत नहीं थे। यही मतभेद धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में दरार की वजह बन गया। इसके बाद दोनों ने साथ काम न करने का फैसला किया और यह ऐतिहासिक जोड़ी टूट गई। कई सालों तक दोनों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम किया।

यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय

फिर कैसे हुई सुलह?

कुछ सालों के अंतराल के बाद समय ने घाव भर दिए। दोनों के मतभेद दूर हुए और निजी जिंदगी में उनकी दोस्ती दोबारा मजबूत हो गई। आज सलीम खान और जावेद अख्तर एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और उनके परिवारों के रिश्ते भी बेहद पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण हैं।

PunjabKesari

24 फिल्मों की ऐतिहासिक साझेदारी

सलीम–जावेद की जोड़ी ने साथ मिलकर कुल 24 फिल्में लिखीं, जिनमें से 22 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
इनकी लिखी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। शोले, डॉन, जंजीर, यादों की बारात, काला पत्थर और पत्थर के फूल।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

बॉलीवुड की सबसे यादगार जोड़ी

सलीम–जावेद ने न सिर्फ हिट फिल्में दीं, बल्कि हिंदी सिनेमा में एंग्री यंग मैन, दमदार डायलॉग्स और मजबूत कहानी की नींव रखी।
उनकी दोस्ती में आई दरार भले ही एक समय चर्चा का विषय बनी हो, लेकिन आज भी यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे यादगार और ऐतिहासिक जोड़ियों में गिनी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static