महिलाओं की Bra में क्यों बना होता है Bow? यकीनन आप भी नहीं जानती होंगी ये बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 01:07 PM (IST)

ब्रा महिलाओं के पहरावे का जरूरी हिस्सा है जो ना सिर्फ ब्रेस्ट को सपोर्ट देता है बल्कि उन्हें किसी भी तरह की चोट या बेडौल होने से भी बचाता है। मगर, ब्रा से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं, जिससे महिलाएं आज भी अंजान है। आपने नोटिस किया होगा कि अधिकतर ब्रा में Bow बना हुआ होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि क्यों? चलिए आपको बताते हैं कि ब्रा में क्यों बना होता है Bow...

आखिर क्यों होता है ब्रा में Bow?

पहले के समय में जब ब्रा नहीं बनी थी तो महिलाएं कॉर्सेट पहना करती थी, जिसके सामने के हिस्से में व्हेल की हड्डी का एक पीस (बस्क) लगा होता था। मगर, जब इसका चलन खत्म हुआ तो ब्रा को सपोर्ट देने के लिए Bow से बांधा जाने लगा।

PunjabKesari

कैंसर अवेयरनेस का साइन

हालांकि, आजकल कई कंपनियां इसे हटाने लगी हैं लेकिन कुछ ब्रा में अभी भी Bow मिल जाएगा। दरअसल, ये Bow ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस का साइन भी है, जिसे जागरूकता के नजरिए से देखा जाता है। ब्रा का इतिहास महिलाओं की स्थिति के सामाजिक इतिहास के साथ अटूट रूप से जुड़ा हुआ है, जिसमें फैशन का विकास और महिला शरीर के बदलते विचार शामिल हैं।

अंडरवियर में भी बना होता है Bow

लहीं, पहले के समय में जब इलास्टिक वाली पैंटी नहीं थी तो लोग Bow के शेप में अंडरवियर को बांधते थे, ताकि वो गिरे नहीं।

PunjabKesari

फ्रांस में हुआ था मॉर्डन ब्रा का जन्म

ज्यादातर महिलाएं नहीं जानती कि ब्रा का आविष्कार फ्रांस 1890 के दशक में हुआ था। लाइफ मैगजीन के मुताबिक 1889 में फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने पहली आधुनिक ब्रा का आविष्कार किया था। यह कोर्सेट कैटलॉग में टू-पीस अंडरगारमेंट के रूप में दिखाई दिया, जिसे उसने मूल रूप से कोर्सलेट गॉर्ज और बाद में ले बिएन-एट्रे कहा गया।

हालांकि इससे पहले महिलाएं कॉर्सेट जैसी चीजें पहना करती थी लेकिन मॉर्डन ब्रा फ्रांस की ही देन है। इसके बाद सन् 1930 के दशक में S. H. Camp and Company ने पहली कप साइज ब्रा बनाई गई। धीरे-धीरे ब्रा को A से D की कैटेगरी में बांट दिया गया और अब तो एंडवांस तरीके से ब्रा बनाई जाती है जो फैशन का हिस्सा भी बन चुकी हैं। अब महिलाओं की हर जरूरत को समझते हुए ब्रा बनाई जाने लगी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static