बाहर का खाना खाते ही  क्यों लगती है तेज प्यास? एक्सपर्ट्स बताते हैं कारण

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:50 PM (IST)

नारी डेस्क: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि घर का खाना खाने के बाद ज्यादा प्यास नहीं लगती, लेकिन जैसे ही बाहर का खाना खाते हैं, बार-बार पानी पीने का मन करने लगता है। कई बार तो खाना खत्म होते ही गला सूखने लगता है। इसका कारण सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि बाहर के खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें होती हैं, जो शरीर पर सीधा असर डालती हैं।

घर के खाने और बाहर के खाने में बड़ा फर्क

घर में बना खाना सीमित नमक, तेल और मसालों से तैयार किया जाता है, जो शरीर के लिए हल्का और फायदेमंद होता है। वहीं बाहर का खाना स्वाद बढ़ाने के लिए ज्यादा नमक, मसाले और तेल से बनाया जाता है। यही वजह है कि बाहर का खाना शरीर को पोषण देने की बजाय थकान और सुस्ती महसूस कराता है।

PunjabKesari

ज्यादा नमक और सोडियम है सबसे बड़ी वजह

बाहर के खाने में सोडियम (नमक) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। प्रोसेस्ड आटा, रेडी मसाले और स्वाद बढ़ाने वाले तत्वों में नमक अधिक होता है। जब शरीर में नमक ज्यादा पहुंचता है, तो फ्लुइड बैलेंस बिगड़ जाता है। इसे संतुलित करने के लिए शरीर दिमाग को संकेत देता है कि ज्यादा पानी की जरूरत है। इसी वजह से बाहर का खाना खाने के बाद बार-बार प्यास लगती है।

ये भी पढ़ें:   डायबिटीज न होने के बावजूद नसों में रहता है दर्द? जानें कारण

ज्यादा तेल और भारी भोजन भी बढ़ाता है प्यास

बाहर का खाना अक्सर तेल से भरपूर और भारी होता है। ऐसे भोजन को पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। खासकर तला-भुना या ज्यादा प्रोटीन वाला खाना पचाने के लिए शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। यही कारण है कि पूड़ी, पकौड़े या ज्यादा ऑयली फूड खाने के बाद पूरे दिन प्यास लगती रहती है और पेट भी भारी महसूस होता है।

सिर्फ पानी नहीं, छाछ भी है बेहतर उपाय

अगर बाहर का खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा प्यास लग रही है, तो सिर्फ सादा पानी पीना हर बार पर्याप्त नहीं होता। ऐसे में छाछ (बटरमिल्क) पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। छाछ न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है और शरीर को ठंडक देती है।

PunjabKesari

क्या करें ताकि ज्यादा प्यास न लगे?

बाहर का खाना सीमित मात्रा में खाएं , बहुत ज्यादा नमक और मसाले वाले फूड से बचें खाने के साथ या बाद में छाछ लें ,दिनभर पर्याप्त पानी पिएं  ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static