सौतेला भाई या दोस्त... किसके हाथ लगेगी फैशन डिजाइनर रोहित बल की संपत्ति? कोर्ट ने सुनाया फैसला
punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 05:21 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_17_14_122889880bal.jpg)
नारी डेस्क: भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर उनके सौतेले भाई राजीव बल और उनके 22 साल पुराने दोस्त ललित तेहलान के बीच विवाद बढ गया है। अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने बल की संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। इसका अर्थ है कि अदालत ने आदेश दिया है कि वर्तमान स्थिति को बनाए रखा जाए और कोई बदलाव नहीं किया जाए।
यह भी पढ़ें : बिग बी ने दिखाई अभिषेक के जन्म की पहली तस्वी
तेहलान ने दावा किया था कि वह रोहित बल डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदार होने के अलावा डिफेंस कॉलोनी और नोएडा की संपत्तियों सहित उनकी संपत्तियों के संबंध में बल द्वारा तैयार वसीयत के प्राथमिक लाभार्थी हैं। अदालत ने कहा- ‘‘संपत्ति को बर्बाद होने से बचाने के लिए, परिसंपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार रखी जाएगी।'' भारतीय फैशन को विश्व मानचित्र पर लाने और हॉलीवुड तथा अन्य स्थानों पर मशहूर हस्तियों के लिए परिधान तैयार करने वाले बल का एक नवंबर, 2024 की रात को दिल का दौरा पड़ने से दक्षिणी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।
यह भी पढ़ें : सिंदूर क्यों लगाती हो? जब राष्ट्रपति ने पूछा था रेखा से यह सवाल
आवेदन में तेहलान ने डिजाइनर की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बल के सौतेले भाइयों के खिलाफ ‘निषेधाज्ञा आदेश' देने का अनुरोध किया था। तेहलान ने दावा किया कि बल ने 30 अक्टूबर, 2023 की अपनी वसीयत में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उनके भाइयों राकेश बल और राजीव बल, और उनकी सौतेली बहनों नीरा और दिवंगत अरुणा और उनके कानूनी उत्तराधिकारियों या किसी अन्य रिश्तेदार सहित उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को उनकी मृत्यु के बाद उनकी चल और अचल दोनों संपत्तियों पर कोई अधिकार नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : Valentine Day से पहले कपल्स को कंगना का तोहफा,
सूत्रों ने कहा कि जिस जमीन पर तेहलान दावा कर रहे हैं उस जमीन की कीमत ही 100 करोड़ रुपये से कम नहीं है. वहीं दूसरी तरफ, तेहलान यह दावा करते हैं कि वो रोहित बल फैशन के उप- ब्रांडों में से एक फाउंडर है। हालांकि रोहित केभई राजीव बल ने तेहलान के अलेक्जेंडर जींस के फाउंडर होने के दावे को खारिज किया।