ये 6 राशियां जन्म से ही होती हैं लकी, इनके जीवन में हमेशा रहता है सुख-संपत्ति
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:00 PM (IST)
नारी डेस्क : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं, जो किसी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, जीवन की दिशा और भविष्य को प्रभावित करती हैं। माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति का जन्म होते ही उसके ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर भाग्य का निर्धारण भी हो जाता है। अनुभवी ज्योतिषी कुंडली देखकर बता सकते हैं कि ग्रह और नक्षत्र कैसे फल देंगे और किस क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों की कुंडली में ऐसे योग बनते हैं जिन्हें राजयोग या भाग्यशाली योग कहा जाता है। ऐसे लोग जन्म से ही भाग्यशाली माने जाते हैं और उनका जीवन अपेक्षाकृत सरल और सुखद होता है। आज हम उन राशियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में विशेष रूप से भाग्यशाली माना गया है।
वृषभ राशि (Taurus) (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वैदिक ज्योतिष में वृषभ राशि का स्थान दूसरा है और इसका स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को सुंदरता, धन-संपत्ति, प्रेम और ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है। वृषभ राशि के लोग जन्म से ही आर्थिक रूप से स्थिर और सुखी जीवन जीते हैं। इनके जीवन में अक्सर ऐसे मौके आते हैं जिनसे वे आसानी से धन कमा पाते हैं और उन्हें पैसों की कमी का सामना कम ही करना पड़ता है।

कर्क राशि (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि राशि चक्र में चौथे स्थान पर आती है और इसे बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन्हें अक्सर वह सब आसानी से मिल जाता है, जिसकी वे चाह रखते हैं। कई बार ये बिना ज्यादा प्रयास के भी सफल हो जाते हैं और जीवन में आर्थिक और सामाजिक स्थिरता बनी रहती है।
यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सिंह राशि (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातक जन्म से ही नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं। ये लोग शेर जैसी मानसिकता और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ते हैं। इन्हें धन कमाने और अपने क्षेत्र में सफल होने में किसी तरह की कठिनाई का सामना कम ही करना पड़ता है। इनका भाग्य अक्सर उनके साथ रहता है और ये जीवन में कई बार भाग्यशाली साबित होते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि मेहनती और तेज दिमाग वाले जातकों की मानी जाती है। ये लोग अपने कौशल और बुद्धिमानी से जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। इन्हें मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती रहती है, और ये कई बार अपने क्षेत्र में मिसाल बन जाते हैं।
यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय
तुला राशि (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लोग जन्म से ही राजयोग का लाभ उठाते हैं। इन्हें जीवन में चीजें आसानी से मिल जाती हैं और जो भी काम वे हाथ में लेते हैं, उसमें सफलता मिलती है। ये बुद्धिमान और मेहनती होते हैं और इनके जीवन में धन और सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती।

कुंभ राशि (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातक भी जन्म से ही किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें राजयोग का साथ मिलता है और ये अपने प्रयासों में हमेशा सफल होते हैं। ये शांत, सकारात्मक और दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती और उनका भाग्य हमेशा उनके साथ रहता है।
यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
ज्योतिष के अनुसार ये छह राशियां जन्म से ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन राशियों के लोग जीवन में आर्थिक स्थिरता, सामाजिक सम्मान और सुख-शांति का आनंद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि मेहनत और सही दिशा में प्रयास करना हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन ये राशियां अक्सर अपने भाग्य की वजह से भी कई मामलों में लाभान्वित होती हैं।

