नाखून पर क्यों होते हैं सफेद निशान
punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2016 - 05:58 PM (IST)

नाखून पर सफेद दाग : कई लोगों के नाखून पर सफेद निशान होते हैं। हमने अक्सर सुना है कि यह निशान कैल्शियम की कमी के कारण होते हैं लेकिन यह निशान होने के कई कारण हो सकते हैं।
हाल में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि नाखून पर किसी तरह की चोट लगने के कारण भी यह निशान हो सकते है। चोट लगने पर नाखून का कुछ हिस्सा सफेद हो जाता है। समय के साथ जैसे नाखून बढ़ता है वैसे ही यह सफेद निशान भी चला जाता है। इसके अलावा यह नाखून इन्फेक्शन भी हो सकता है। वैसे आपके नाखून कई बीमारियों के बारे में बता सकते है।
नाखून पर मौजूद सफेद निशानों को पुंकटेट लूकोनेकिया या मिल्क स्पॉट भी कहा जाता है। यह एक तरह की चोट ही होती है जो अनजाने में नाखून पर लग जाती है। इससे हमारे नाखून की ऊपरी सतह डैमेज हो जाती है और निशान पड़ जाते है।